Lucknow: भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव के संकेत, एक सप्ताह के बाद दिल्ली से लौटे अध्यक्ष; सीएम योगी से मुलाकात
होम

Lucknow: भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव के संकेत, एक सप्ताह के बाद दिल्ली से लौटे अध्यक्ष; सीएम योगी से मुलाकात

Spread the love


प्रदेश संगठन की नई टीम को लेकर बीते एक सप्ताह तक दिल्ली में डेरा डाले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह लखनऊ लौट आए हैं। यहां आने के बाद दोनों नेताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंत्रणा की।

हालांकि इस मुलाकात के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित बताया जा रहा है। जबकि सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से लौटे दोनो नेताओं ने सीएम के साथ प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर शीर्ष स्तर पर हुई चर्चा और सूची में शामिल नामों पर चर्चा की है। सीएम से सहमति बनाने के बाद इस सूची को जारी किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम में शामिल होने वाले चेहरों पर दिल्ली में कई दौर की बैठकें हुई हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और विनोद तावड़े के साथ चर्चा हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व ने प्रस्तावित सूची में शामिल कुछ नाम पर सहमत नहीं दी थी, जिसे बाद में संशोधित कर दिया गया है। अब सभी स्तर से सहमति हो चुकी है। इसी कड़ी में दोनों नेताओं ने सीएम से मुलाकात की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *