लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने पाइल्स सर्जरी के बाद मेडिकल लीव न बढ़ाने पर अधिकारी के सामने पैंट उतार दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे भड़की रेलवे यूनियन ने कर्मचारी के अपमान का आरोप लगाते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की है।
लखनऊ में तैनात लोको पायलट राजेश मीणा की पाइल्स सर्जरी हुई थी जिसके बाद उसने अधिकारी को मेडिकल रिपोर्ट और दवा दिखाकर छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी जिसे अधिकारी ने रिजेक्ट कर दिया। इससे निराश लोको पायलट ने अधिकारी से कहा कि घाव भी देखना है तो दिखा देता हूं… और ऐसा कहकर अपनी पैंट उतार दी। घटना से रेलवे विभाग मे हलचल है।
वहीं, रेलवे यूनियन ने पूरे मामले में गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मचारी के अपमान का आरोप लगाया है और रेलवे से अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोको पायलट को डॉक्टरों ने घाव पूरी तरह भर जाने के लिए आराम करने की सलाह दी थी जिसके लिए राजेश ने अधिकारी से छुट्टी बढ़ाने की मांग की।
पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।








