राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन की आरएसएस पर की गई टिप्पणी का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। इस पर वाक युद्ध तेज हो गया है। इसको लेकर अब एबीवीपी भी मैदान में उतर आई है।
Trending Videos
डॉ. रविकांत की टिप्पणी का एबीवीपी की प्रांत अध्यक्ष और नवयुग महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया है। प्रो. मंजुला ने लिखा कि ‘मातृशक्ति को त्रिशूल और तलवार की दीक्षा संघ आत्मरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सिखाती है। दुष्टों से अपने शील के रक्षा के लिए सती नहीं उसका अंत करना प्रेरणा है। प्रोफेसर को कुतर्क शोभा नहीं देता कुत्सित मानसिकता का प्रतिबिंब है।’
मातृशक्ति को त्रिशूल और तलवार की दीक्षा संघ आत्मरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सिखाती है। दुष्टों से अपने शील के रक्षा के लिए सती नहीं उसका अंत करना प्रेरणा है।प्रोफेसर को कुतर्क शोभा नहीं देता कुत्सित मानसिकता का प्रतिबिंब है @RSSorg@lkouniv@myogiadityanath@narendramodihttps://t.co/QhrylZxeEQ
दरअसल, प्रोफेसर रविकांत ने शुक्रवार को फेसबुक पर लिखा था कि सोनम और मुस्कान जैसी लड़कियां आरएसएस वाली सोच की उपज हैं। इस पर विरोध दर्ज कराते हुए छात्र नेता कार्तिक पांडे ने प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत भी दी है।
Spread the love सीबीआई सात वर्षों तक अपर निजी सचिव (एपीएस भर्ती)-2010 की जांच करती रही और इस बीच सभी चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाॅइन कराने के साथ उनका स्थायीकरण और प्रमोशन भी कर दिया गया। Source link
Spread the love डोमरी में पौधरोपण कार्यक्रम में वाहनों के आवागमन और यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। एक मार्च की सुबह 4 बजे से 11 बजे तक सात घंटे राजघाट पुल पर मालवाहकों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। पड़ाव और राजघाट दोनों तरफ से वाहन नहीं आएंगे। एडीसीपी […]