राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन की आरएसएस पर की गई टिप्पणी का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। इस पर वाक युद्ध तेज हो गया है। इसको लेकर अब एबीवीपी भी मैदान में उतर आई है।
Trending Videos
डॉ. रविकांत की टिप्पणी का एबीवीपी की प्रांत अध्यक्ष और नवयुग महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया है। प्रो. मंजुला ने लिखा कि ‘मातृशक्ति को त्रिशूल और तलवार की दीक्षा संघ आत्मरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सिखाती है। दुष्टों से अपने शील के रक्षा के लिए सती नहीं उसका अंत करना प्रेरणा है। प्रोफेसर को कुतर्क शोभा नहीं देता कुत्सित मानसिकता का प्रतिबिंब है।’
मातृशक्ति को त्रिशूल और तलवार की दीक्षा संघ आत्मरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सिखाती है। दुष्टों से अपने शील के रक्षा के लिए सती नहीं उसका अंत करना प्रेरणा है।प्रोफेसर को कुतर्क शोभा नहीं देता कुत्सित मानसिकता का प्रतिबिंब है @RSSorg@lkouniv@myogiadityanath@narendramodihttps://t.co/QhrylZxeEQ
दरअसल, प्रोफेसर रविकांत ने शुक्रवार को फेसबुक पर लिखा था कि सोनम और मुस्कान जैसी लड़कियां आरएसएस वाली सोच की उपज हैं। इस पर विरोध दर्ज कराते हुए छात्र नेता कार्तिक पांडे ने प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत भी दी है।
Spread the love बरेली में खानदान आला हजरत के बुजुर्ग हजरत मुफ्ती अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) का दो दिवसीय उर्स चार मई से शुरू हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए विदेशों और देश के दूर दराज इलाकों से आने वाले जायरीन ने अभी से शहर के तमाम होटलों और गेस्ट हाउस में […]
Spread the love राजधानी लखनऊ में शनिवार की आधी रात हजरतगंज में डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास युवक ने कार के भीतर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय कार स्टार्ट थी और भीतर से लॉक थी। युवक की पहचान 23/46, एफ ब्लॉक, राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग […]