Madhuri Dixit’s Toronto show organisers issue statement on controversy | माधुरी दीक्षित के टोरंटो शो विवाद पर आयोजकों का बयान: कहा- एक्ट्रेस की टीम ने गलत टाइम बताया; देरी में हमारी कोई गलती नहीं थी
मनोरंजन

Madhuri Dixit’s Toronto show organisers issue statement on controversy | माधुरी दीक्षित के टोरंटो शो विवाद पर आयोजकों का बयान: कहा- एक्ट्रेस की टीम ने गलत टाइम बताया; देरी में हमारी कोई गलती नहीं थी

Spread the love


20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कनाडा के टोरंटो में हुए माधुरी दीक्षित के लाइव शो “दिल से… माधुरी” पर विवाद के बाद आयोजकों ने बयान जारी किया है। कई दर्शकों ने इस इवेंट को मिसलीडिंग बताया था। उनका कहना था कि इसे एक कॉन्सर्ट की तरह प्रमोट किया गया था, लेकिन असल में यह सिर्फ बातचीत का सेशन निकला।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑर्गनाइजर्स ट्रू साउंड लाइव लिमिटेड ने कहा कि शो तय समय पर शुरू हुआ था और सब कुछ शेड्यूल के मुताबिक हुआ।

कंपनी का कहना है कि माधुरी दीक्षित की टीम की तरफ से उन्हें कॉल टाइम को लेकर गलत जानकारी दी गई थी, जिसकी वजह से वो लेट पहुंचीं। आयोजकों के मुताबिक, इस देरी के लिए उनकी कंपनी जिम्मेदार नहीं है।

उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फैले कुछ नेगेटिव कमेंट्स के बाद ही उन्होंने यह बयान जारी किया है। कंपनी ने बताया कि “माधुरी दीक्षित – द गोल्डन गर्ल ऑफ बॉलीवुड” नाम का शो टोरंटो में तय समय पर शुरू हुआ था। शुरुआत में इंडियन आइडल के सिंगर्स ने परफॉर्मेंस दिया था।

आयोजकों ने कहा- “गलत कॉल टाइम से हुई देरी”

ऑर्गनाइजर्स ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि शो का फॉर्मेट पहले ही माधुरी की टीम को बताया गया था। इसके तहत रात 8:30 बजे Q&A सेशन और उसके बाद 60 मिनट की परफॉर्मेंस होनी थी, लेकिन प्रोडक्शन टीम के तैयार रहने और लगातार जानकारी देने के बावजूद, माधुरी की टीम ने उन्हें गलत कॉल टाइम बताया। इस वजह से वह करीब 10 बजे पहुंचीं। आयोजकों ने कहा, “यह देरी हमारी कंपनी के कंट्रोल से बाहर थी।”

कंपनी ने यह भी कहा कि उन्होंने शो से जुड़ी अपनी सभी कॉन्ट्रैक्ट और लॉजिस्टिक जिम्मेदारियां पूरी कीं, चाहे वो स्टेज हो, लाइटिंग, साउंड या ऑडियंस मैनेजमेंट।

आयोजकों ने बताया कि उनके पास ऐसे वीडियो मौजूद हैं जो साफ दिखाते हैं कि माधुरी ने स्टेज पर परफॉर्म किया। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग खुद वीडियो देखें और अपनी राय बनाएं।”

बयान में यह भी कहा गया कि कुछ बैकस्टेज मौजूद लोगों, जैसे श्रेय गुप्ता, ने कलाकार के समय को मैनेज करने में मदद करने के बजाय अपने पर्सनल वीडियो रिकॉर्ड करने में समय लगाया। इससे और कन्फ्यूजन बढ़ गया।

कंपनी ने आखिर में सभी दर्शकों को सपोर्ट और समझदारी के लिए धन्यवाद कहा।

क्या हुआ था माधुरी के शो में?

दरअसल, माधुरी दीक्षित ने 2 नवंबर को कनाडा में परफॉर्म किया था। हालांकि उनके शो को लेकर कुछ लोगों ने दावा किया कि माधुरी अपने ही कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंचीं।

सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित के शो के कुछ वीडियो सामने आए थे। शो अटेंड करने वाले एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कितनी बेहूदी रात थी ये! और इन लोगों को इसके लिए पैसे मिलते हैं?”

इसके साथ उसने लिखा, “अगर मुझे आपको एक सलाह देनी हो तो बस यही कहूंगा कि माधुरी दीक्षित का कनाडा टूर अटेंड न करें। अपने पैसे बचाएं।”

वहीं शो देखने पहुंचीं एक महिला ने निराशा जाहिर करते हुए कहा था, ‘मुझे खुशी है कि मैं उन्हें देख पाई, मैं रात 11:05 बजे निकल गई क्योंकि अगले दिन मुझे काम पर जाना था। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि ये फैसला (देरी से आने का) आयोजकों ने लिया था या उन्होंने खुद किया था कि वह रात 10 बजे आएं। मेरे टिकट पर शुरू होने का समय 7:30 बजे लिखा था। उसमें कहीं भी किसी प्री-शो का जिक्र नहीं था। मैंने सोचा था कि यह बातचीत के साथ कुछ गाने और डांस वाला शो होगा। लेकिन यह बहुत देर से शुरू हुआ और दर्शकों के समय की कोई कद्र नहीं की गई।’

बता दें कि माधुरी दीक्षित इन दिनों कनाडा और USA टूर पर हैं। उनका पहला शो 2 नवंबर को कनाडा में हुआ। अब वो 6 नवंबर को न्यू जर्सी में परफॉर्म करेंगी। आगे 7 नवंबर को बॉस्टन, 8 नवंबर शिकागो, 9 नवंबर ह्यूस्टन और आखिरी शो 15 नवंबर को न्यूयॉर्क में होगा।

हाल ही में माधुरी ने इस टूर की जानकारी देते हुए लिखा था, ‘अपने सभी फैंस से मिलने और दिल से पेश करने के लिए डांस, म्यूजिक और यादों के संगम से भरे कभी न भूलने वाले सेलिब्रेशन का इंतजार नहीं कर सकती।’

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *