{“_id”:”67a4d2e20e8e5b0723032a99″,”slug”:”mahakumbh-governors-chief-ministers-and-ministers-took-a-dip-in-sangam-2025-02-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahakumbh: राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने संगम में लगाई डुबकी, वीआईपी के मद्देनजर सुरक्षा रही सख्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नायब सिंह सैनी और बीरेन सिंह ने संगम में स्नान किया – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में संगम पर लगे महाकुंभ में बृहस्पतिवार को दो राज्यों के राज्यपाल, दो मुख्यमंत्रियों समेत केंद्र और राज्यों के 15 से अधिक मंत्रियों ने डुबकी लगाई। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संगम में डुबकी लगाकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। वीआईपी आमद के मद्देनजर मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल, सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों ने बड़े हनुमान के बाद ज्ञान की गहरी जड़ों के रूप में अक्षयवट के भी दर्शन किए।
Trending Videos
तीसरे और आखिरी अमृत स्नान के बाद संगम के तट पर आम श्रद्धालुओं के साथ ही वीआईपी का भी तांता लगने लगा है। बृहस्पतिवार को संगमनगरी की सड़कोें पर सीएम तक की फ्लीट आगे बढ़ने के लिए मशक्कत करती नजर आई। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह की फ्लीट को अलोपीबाग चुंगी चौराहे के पास सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। काफी मशक्कत के बाद उनकी फ्लीट संगम की ओर जा सकी। संगम पर उन्होंने अपने मंत्रियों और परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई।
यूपी के कई मंत्री संगम पहुंचे
इसी दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी कैबिनेट के मंत्रियों, परिजनों के साथ संगम पर पहुंचे और पुण्य की डुबकी लगाई। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, ओडिसा के डिप्टी सीएम कनकवर्धन सिंह ने भी अपनी कैबिनेट के कई मंत्रियों के साथ संगम में स्नान किया। इनके अलावा प्रदेश की कैबिनेट के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु भी संगम पहुंचे। सेवानिवृत्त मुख्य न्यायमूर्ति और लोकपाल रितुराज अवस्थी समेत कई मंत्रियों, अफसरों ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई।
Spread the love नगर निगम के भाजपा पार्षद दो खेमों में खुद बंटे हुए हैं। शनिवार को भाजपा के पार्षद दल के नेता नवीन पंडित और बागी पार्षद विकास जायसवाल की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें नवीन कह रहे है कि सोच रहे हैं कि इस्तीफा दे दें, इससे हमारा […]
Spread the love मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित हरथला गंगा मंदिर के पास एक घर में तेंदुआ घुस गया। इससे पूरे मोहल्ले में हंगामा मच गया। इसी बीच मेघराज प्रजापति के परिवार ने तेंदुए को बाथरूम में बंद कर घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई […]