{“_id”:”67b429dd95347c18f4003964″,”slug”:”six-passenger-trains-cancelled-for-kumbh-special-railways-will-run-special-trains-from-delhi-till-20th-2025-02-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”MahaKumbh Rail Update: कुंभ स्पेशल के लिए छह पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे 20 तक दिल्ली से स्पेशल रेल चलाएगा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद भीड़ कम करने के लिए लगातार योजना बनाई जा रही है। रेलवे 20 फरवरी तक दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके कारण मुरादाबाद मंडल में चलने वाली छह पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुंभ में जाने वाली ट्रेनें लेट न हों, इसलिए पैसेंजर ट्रेनों का संचलन नहीं होगा।
Trending Videos
मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर, हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर को दोनों दिशाओं में 17 से 20 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। तब जाकर स्पेशल ट्रेनों के लिए रूट बन पाया। वहीं सोमवार को दिल्ली से चार और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई। यह चारों ट्रेनें मुरादाबाद होकर चलाई गईं।
एक ट्रेन शाम पांच बजे, दूसरी शाम सात बजे, तीसरी रात नौ बजे व चौथी आनंदविहार से रात नौ बजे रवाना हुई। चारों ट्रेनें मुरादाबाद, बरेली होकर फाफामऊ तक चलाई गईं। इसके साथ ही दिल्ली से फाफामऊ तक चलने वाली (04408-07) स्पेशल एक्सप्रेस का एक-एक फेरा बढ़ाया गया।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए सभी स्टेशनों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ बढ़ने की स्थिति में अनारक्षित टिकटों की बिक्री नियंत्रित की जा रही है। इसके अलावा कंट्रोल रूम से मिलने वाले सभी संदेशों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
रोडवेज की 75 और बसें गईं महाकुंभ
मुरादाबाद परिक्षेत्र से रोडवेज की 75 और बसें प्रयागराज महाकुंभ में भेजी गईं हैं। इसमें मुरादाबाद डिपो की 20, पीतलनगरी डिपो की 18, रामपुर डिपो की 9, बिजनौर डिपो की 11, अमरोहा डिपो की 8, धामपुर डिपो की 6, चांदपुर डिपो की 2 और नजीबाबाद डिपो की एक बस शामिल है। आरएम ममता सिंह ने बताया कि जिन रूट की बसें महाकुंभ में भेजी गईं हैं, उन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
Spread the love मताधिकार, भारत के हर बालिग का नैसर्गिक अधिकार है। मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बहाने इसी अधिकार के छीने जाने का आरोप लग रहा है। बिहार में जब SIR चल रहा था तो दिल्ली में प्रियंका वाड्रा ने एक टी-शर्ट पहनकर प्रदर्शन किया था कि मृत महिला को चुनाव आयोग […]
Spread the love उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी के पास ढाबे के बाहर खड़े महिला भाजपा नेता के पति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव के पास मिली डायरी में दर्ज नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह हुई […]
Spread the love Power cut in UP: यूपी में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। Source link