{“_id”:”6799cf6023d50b728f0b6129″,”slug”:”mahakumbh-stampede-death-update-many-people-including-mother-and-daughter-from-ballia-died-in-mahakumbh-accide-2025-01-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahakumbh Stampede: प्रयागराज हादसे में पांच की मौत, बलिया की मां- बेटी समेत चार और मऊ की एक महिला की गई जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृत महिलाओं व बच्ची की फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos
नगरा थाना के चचया गांव की दो महिलाओं की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतकों की पहचान रिंकी सिंह (35) पत्नी छट्ठू सिंह एवं मीरा देवी (50) पत्नी बलजीत सिंह के रूप हुई। दोनों गांव में पड़ोसी थीं और साथ में ही महाकुंभ स्नान के लिए गई थीं। मौत की पुष्टि परिजनों ने की है।
बुधवार की सुबह करीब 3 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मृत महिलाओं के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
वहीं, फेफना थाना के नसीराबाद गांव निवासी रीना देवी (36), बेटी रोशनी पटेल (8) की महाकुंभ में मची भगदड़ में मौत हो गई है। इसकी पुष्टि रीना के पति दिनेश पटेल ने की है। दिनेश पटेल ने मोबाइल फोन पर घटना की सूचना परिजनों को दी और बताया कि यहां से शव लाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। घटना की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
प्रयागराज हादसे में मऊ की एक महिला की मौत,
मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के फतेहपुर ताल नारजा निवासिनी प्रभावती राजभर पत्नी लाला राजभर की मौत हुई है। वह 28 जनवरी को निजी वाहन से गांव के कुछ लोगों के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने गई थी। जहां मंगलवार को भगदड़ के दौरान महिला की मौत हो गई।
Spread the love लखनऊ में सेना की सबसे बड़ी मध्य कमान है। इसके तहत आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) आती है। इसके अलावा लखनऊ पीस एरिया में आता है। अब यहां तैनात सैन्यकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। Source link
Spread the love Environmental NOC: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में अब अलग-अलग श्रेणी के उद्योगों के लिए पर्यावरण एनओसी के आवेदनों पर 120 दिन के बजाय 10-40 दिन में निर्णय होगा। Source link
Spread the love राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6: 2023-24) की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में महिलाओं के खिलाफ होने वाली वैवाहिक हिंसा के मामलों में कमी आई है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में हालात अब भी चिंताजनक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान 3.7 फीसदी महिलाओं ने शारीरिक हिंसा झेली। आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में […]