1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मालविका शर्मा की फिल्म खलीफा: द इंट्रो 20 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
एक्ट्रेस मालविका शर्मा हाल ही में केरलम में एक रिपोर्टर के सवाल से असहज हो गईं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बीफ पसंद आया। जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह शाकाहारी हैं। रिपोर्टर के सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई।
दरअसस एक्ट्रेस मालविका शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खलीफा’ के प्रमोशन के दौरान केरलम में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि केरलम में उन्हें कौन सा खाना पसंद आया? जिस पर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत सारा खाना चखने का समय नहीं मिला, लेकिन आमतौर पर मुझे लगता है कि मैंने काफी सारा चावल, ग्रेवी और करी जैसी चीजें खाई हैं।

लास्ट में एक्ट्रेस मालविका शर्मा ने रिपोर्टर को धन्यवाद भी किया।
इसके बाद उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा, क्या आपको बीफ पसंद आया? इस सवाल पर मालविका थोड़ी असहज नजर आईं और उन्होंने जवाब दिया, “मैं शाकाहारी हूं, इसलिए मैंने बीफ नहीं चखा है।”
कई यूजर्स ने रिपोर्टर के सवाल पर नाराजगी जताई
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने रिपोर्टर के इस सवाल को लेकर नाराजगी जताई। एक एक्स यूजर ने लिखा, “क्या ऐसा बेवकूफी भरा सवाल पूछना वाकई जरूरी था?” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “वे सिर्फ विवाद पैदा करना चाहते हैं।”

यूजर का कमेंट।
एक अन्य यूजर ने दावा किया कि इसी केरलम मीडिया ने फिल्म प्रमोशन के दौरान प्रिय प्रकाश को भगवा रंग के कपड़े पहनने को लेकर भी ताना मारा था।

मालविका शर्मा के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
कौन हैं मालविका शर्मा?
मालविका शर्मा एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। उनका जन्म 26 जनवरी 1999 को मुंबई में हुआ। उन्होंने साल 2018 में रवि तेजा के साथ फिल्म ‘नेला टिकट’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
इसके बाद 2021 में वह फिल्म ‘रेड’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने महिमा का किरदार निभाया था। मालविका ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। 2022 में वह ‘कॉफी विद काधल’ में दिखाई दीं। इसके बाद 2024 में उन्होंने तेलुगु फिल्मों ‘भीमा’ और ‘हरोम हारा’ में काम किया।
बता दें कि मालविका ने रिजवी लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की, जिसमें क्रिमिनोलॉजी उनकी स्पेशलाइजेशन रही।
मालविका की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ और कन्नड़ फिल्म ‘बृंदाविहारी’ में नजर आएंगी।

पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘खलीफा’ में मालविका शर्मा फिजा के रोल में नजर आएंगी।
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म ‘ओरु अदार लव’ में अपनी मशहूर विंक से चर्चा में आईं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर केरलम में एक इवेंट में शामिल हुईं। जहां पर उनके कपड़ों के रंग को लेकर सवाल किया गया था।
इवेंट में प्रिया ने नारंगी यानी केसरिया रंग की ड्रेस पहनी थी। मीडिया से बातचीत के दौरान एक यूट्यूबर ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने किसी खास वजह से केसरिया रंग की ड्रेस चुनी है। इस पर प्रिया ने शांति से जवाब देते हुए पूछा, “ड्रेस में समस्या क्या है?” पूरी खबर यहां पढ़ें….








