Manish Pauls Mother Urmil Paul Passes Away
मनोरंजन

Manish Pauls Mother Urmil Paul Passes Away

Spread the love


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीविजन होस्ट और एक्टर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का बुधवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 76 वर्ष की थीं। मनीष पॉल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

बयान में प्रशंसकों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है। हालांकि, परिवार की तरफ से अभी तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करते रहते थे।

मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल।

मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल।

मनीष की टीम ने जारी किया बयान मनीष पॉल की टीम ने बयान जारी कर बताया कि एक्टर की मां का दिल्ली में देहांत हो गया है। टीम ने कहा कि बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मनीष पॉल की मां का आज दिल्ली में निधन हो गया है। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग मनीष और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

मनीष पॉल की टीम ने बयान जारी कर बताया कि एक्टर की मां का दिल्ली में देहांत हो गया है।

मनीष पॉल की टीम ने बयान जारी कर बताया कि एक्टर की मां का दिल्ली में देहांत हो गया है।

मां के साथ था खास रिश्ता मनीष पॉल अपनी मां उर्मिल पॉल के बहुत करीब थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। साल 2022 में अपनी मां के जन्मदिन पर मनीष ने एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने मां के साथ फोटो शेयर कर जीवन के प्रति उनका नजरिया बदलने के लिए धन्यवाद दिया था।

मनीष ने लिखा था कि मुझे ‘बिंदास’ रहना सिखाने के लिए आपका शुक्रिया। उर्मिल पॉल के परिवार में उनके पति जगमोहन पॉल, बेटी ज्योति पॉल मोहन और दो बेटे मनीष पॉल और विवेक पॉल हैं।

मनीष पॉल अपनी मां के बहुत करीब थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे।

मनीष पॉल अपनी मां के बहुत करीब थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे।

रेडियो जॉकी से की थी करियर की शुरुआत मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो जॉकी (आरजे) और वीडियो जॉकी (वीजे) के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग, होस्टिंग और स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा।

उन्होंने टेलीविजन पर ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’, ‘शशश…फिर कोई है’ और ‘घर-घर में’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में काम किया। उन्होंने फिल्मों में छोटे रोल से शुरुआत की थी।

इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म ‘मिकी वायरस’ से उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक कंप्यूटर हैकर मिकी का किरदार निभाया था।

मनीष पॉल के हालिया प्रोजेक्ट्स मनीष पॉल को भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय होस्ट में से एक माना जाता है। उन्होंने ‘सा रे गा मा पा छोटे उस्ताद’, ‘झलक दिखला जा’, ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ और ‘नच बलिये’ जैसे कई बड़े रियलिटी शोज को होस्ट किया है। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और एंकरिंग के लिए वे जाने जाते हैं। मनीष ने संयुक्ता पॉल से शादी की है। हाल ही में वे वरुण धवन के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *