Mannara Chopra and Abhishek Kumar’s friendship breaks down | मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार की दोस्ती में पड़ी दरार: सोशल मीडिया पर एक दूसरे  को अनफॉलो किया, फैंस को लगा झटका
मनोरंजन

Mannara Chopra and Abhishek Kumar’s friendship breaks down | मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार की दोस्ती में पड़ी दरार: सोशल मीडिया पर एक दूसरे  को अनफॉलो किया, फैंस को लगा झटका

Spread the love


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘बिग बॉस 17’ से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों कलर्स टीवी के ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ रहे हैं। अभिषेक के साथ-साथ शो में एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा की भी एंट्री हुई थी, हालांकि मन्नारा चोपड़ा ने शो छोड़ दिया है।

इस शो में मन्नारा चोपड़ा भले ही सुदेश लहरी के साथ थीं, लेकिन शो में उनकी और अभिषेक कुमार की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब अभिषेक और मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती में दरार पड़ चुकी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

बता दें कि अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट से गायब नजर आ रहे हैं। इससे इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती में अब दरार पड़ पड़ गई है। इससे दोनों के फैंस को झटका लगा है। दोनों को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- वो दोस्त हैं, दोस्तों के बीच गलतफहमी हुई है, सब अच्छा होगा। उम्मीद करते हैं कि जल्दी सब अच्छा हो। दूसरे यूजर ने लिखा है- दोस्तों में बहुत बार गलतफहमियां होती हैं। ये आम बात है। सब चीजें जल्दी ठीक हो जाएंगी। हालांकि इस मामले में हालांकि, इस मामले पर अभी तक अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ‘बिग बॉस 17’ के अलावा एक म्यूजिक वीडियो ‘सांवरे’ में भी नजर आ चुके हैं। ‘लाफ्टर शेफ 2’ में भी दोनों की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया जा रहा था। हालांकि अपने कुछ निजी कारणों से मन्नारा चोपड़ा ने शो छोड़ दिया है। मन्नारा ने कहा था कि कुछ पिछली कमिटमेंट्स के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *