पूर्व मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर पर जानलेवा हमले के मामले में सजा काटकर जेल से रिहा हुए रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ के भाइयों के समर्थकों ने सोमवार शाम कस्बे में जुलूस निकाला। सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को दौड़ा दिया। इसके बाद जुलूस खत्म हो गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
कस्बे में काफी समय से रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर के बीच राजनीतिक खींचतान चली आ रही है। साल 2003 मतलूब गौड़ के भाइयों पर शाहिद मंजूर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
3 of 4
जेल से छूट ये आए।
– फोटो : अमर उजाला
मतलूब गौड़ के भाई फारुख, नन्नो, नदीम, कलवा, मारूफ और सलीम को दोषी मानते हुए कोर्ट ने छह-छह साल की सजा सुनाई थी। सजा के दौरान नन्नो की मौत हो गई थी, जबकि सलीम छह नवंबर को जेल से छूटकर आ गया था। सजा पूरी होने पर सोमवार को फारूख, कलवा, मारूफ और नईम जेल से छूटकर आए तो उनके समर्थकों ने दर्जनों गाड़ियों में सवार होकर मवाना रोड पर जुलूस निकाला। खूब नारेबाजी और आतिशबाजी की। इस दौरान जाम भी लग गया।
4 of 4
जेल से छूटकर आए।
– फोटो : अमर उजाला
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर एसपी देहात और कई थानों की पुलिस पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाया। न माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को दौड़ा दिया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि जुलूस निकालने वालों की वीडियो के जरिए पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love 01:00 AM, 25-Jan-2026 Etah News: रक्तचाप बढ़ने से वृद्ध की मौत एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक वृद्ध को गंभीर हालत में लाया गया, जिसे चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत रक्तचाप बढ़ने से बताई गई। और पढ़ें 12:59 AM, 25-Jan-2026 Sant Kabir Nagar News: […]
Spread the love {“_id”:”6841b7aa04cab21e0b0c3c7a”,”slug”:”kanpur-body-of-a-youth-returning-home-on-bakrid-found-near-railway-track-2025-06-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: बकरीद पर घर लौट रहे युवक का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Jun 2025 08:59 PM IST बकरीद पर घर लौट रहे युवक का रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। […]
Spread the love अमेठी जिले में राजस्व कर्मियों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को गौरीगंज के माधोपुर में एसडीएम की मौजूदगी में हुई मारपीट की घटना के दूसरे ही दिन बृहस्पतिवार को जामो क्षेत्र के पूरे गौरा गांव में भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व कर्मियों से अभद्रता और मारपीट का […]