
सपा पार्षद कीर्ति घोपला और उनके द्वारा की गई पोस्ट।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तेजगढ़ी चौराहे के पास भाजपा नेता विकुल चपराना ने व्यापारी सत्यम रस्तोगी को अपमानित किया और नाक रगड़वाई, यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था। वहीं, अब वार्ड-31 के सपा के पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला ने भी मारपीट कराने का आरोप राज्यमंत्री पर लगाया है।








