जिस दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पैसा लेने के आरोप में चील्ह थानाध्यक्ष को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा था। उस मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की ने वीडियो वायरल कर युवक से शादी करने की बात बताते हुए अपने मामा और चाचा पर धमकी देने का आरोप लगाया।
Trending Videos
ये है पूरा मामला
एक सप्ताह पहले चील्ह थानाध्यक्ष को एंटी करप्शन की टीम ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप था कि उसकी भांजी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के नाम पर थानाध्यक्ष ने 50 हजार रुपये की मांग की। 30 हजार रुपये देते एंटी करप्शन ने पकड़ लिया था।
मामले में बुधवार को उस लड़की ने वीडियो वायरल किया। जिसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके मामा ने तहरीर दिया था। वीडियो वायरल कर लड़की ने बताया कि वह बालिग है। उसने कोर्ट मैरिज कर लिया है। उसके मामा और चाचा उसे और लड़के के परिवार को धमकी दे रहे हैx। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें खुशी मेरे बेटे को फंसा गई…एक बेटा दुनिया से […]
Spread the love भीमनगर में सीवर, पानी और सड़क की समस्याओं से वर्षों से जूझ रहे लोगों ने शिकायतों पर सुनवाई न होने से नाराज होकर मेयर, विधायक और पार्षद की प्रतीकात्मक तेरहवीं की। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश में कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। प्रदेशभर में 156 पंजीकृत कृषि स्टार्टअप सक्रिय हैं। ये किसानों को क्रेडिट सुविधा, सलाहकार सेवाएं और डिजिटल समाधान उपलब्ध करा रहे हैं। स्टार्टअप्स के माध्यम से किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने, फसल प्रबंधन संबंधी […]