Mirzapur News: पत्नी और चचरे भाई ने मिलकर की युवक की हत्या, अवैध पिस्टल से मारी गोली; दोनों के खिलाफ एफआईआर
होम

Mirzapur News: पत्नी और चचरे भाई ने मिलकर की युवक की हत्या, अवैध पिस्टल से मारी गोली; दोनों के खिलाफ एफआईआर

Spread the love


मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास पर बृहस्पतिवार की देर रात अनजाने में गोली लगने से सद्दाम अली (32) पुत्र सलीम अंसारी निवासी लखनीपुर थाना बक्शा जौनपुर की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी और चचेरे भाई पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आशंका जताई जा रही है की आशनाई के चक्कर में पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर हत्या की है।

क्या है पूरा मामला

सद्दाम अपने परिवार के साथ कांशीराम आवास में किराये पर रहता था। सद्दाम कुछ दिनों पहले अपने चचेरे भाई अरबाज को अपने साथ काम करने के लिए बुलाया था। अरबाज अपने साथ एक अवैध पिस्टल लेकर आया हुआ था। बृहस्पतिवार की देर रात पिस्टल देखने के चक्कर में दोनों भाइयों में खींचातानी होने लगी। अनजाने में अरबाज के हाथ से ट्रिगर दब गया। जिससे सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन मृतक की पत्नी और चचेरे भाई ने करंट लग जाने का शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल घायल को क्रिश्चियन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया।

 

इसे भी पढ़ें; Ballia News: दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार की गोली मार कर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

आठ साल पहले की थी लव मैरिज

सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी नितेश सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला समेत फिल्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। सद्दाम ने सविता भारती नाम की युवती से वर्ष 2017 में लव मैरेज की थी। जिससे तीन बच्चे हैं। वह पेंटिंग का कार्य करता था। 

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सलीम अंसारी निवासी लखनीपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर ने सूचना दी कि उनके बेटे सद्दाम अंसारी को गोली लग गई है। उसकी मृत्यु इलाज के दौरान क्रिश्चियन हॉस्पिटल कछवां में हुई। संदेह व्यक्त किया गया कि उसकी बहू व सद्दाम का चचेरा भाई अरबाज ने किया है।  प्रार्थना पत्र के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *