mobile phone addiction in children- फोन की लत से कैसे पाएं छुटकारा
मनोरंजन

mobile phone addiction in children- फोन की लत से कैसे पाएं छुटकारा

Spread the love


आज के समय छोटे-छोटे बच्चे भी मोबाइल फोन का यूज करने लगे हैं। एक से डेढ़ साल की उम्र के बच्चे कविता से लेकर रील तक  देखते हैं। कुछ बच्चे तो काफी कम समय के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बच्चे तो ऐसे होते हैं, जो दिनभर फोन में रील देखते रहते हैं। ऐसे में अगर फोन चलाने की लत से उन्हें नहीं रोका गया तो बच्चों को फिजिकल और मेंटल दोनों तरह की परेशानी हो सकती है।

मोबाइल चलाने की आदत कैसे छुड़ाएं?

बच्चों को समझाएं

मोबाइल फोन की लत को छुड़ाने के लिए आप बच्चों को इसके फायदे और नुकसान के बारे में बताएं। उन्हें यह भी बताएं कि मोबाइल का उपयोग कितने देर करना और कब करना बेहतर होता है। साथ ही यह भी बताएं कि पढ़ाई, खेलकूद और परिवार के मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए।

खेलकूद के लिए ले जाएं बाहर

हर दिन बच्चों को धूम में कुछ समय के लिए खेलने देना चाहिए। इससे न सिर्फ उनका हेल्थ बेहतर होगा, बल्कि इससे वह अपने आस-पास हो रहे चीजों को भी देख पाएंगे। आप उन्हें किताब, पजल्स या फिर इंडोर गेम्स जैसे विकल्प दे सकते हैं। अगर बच्चा अपने किसी शौक को फॉलो करना चाहता है तो आप उसको सपोर्ट करें। आप अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकाल कर बच्चों के साथ समय बिताएं।

स्क्रीन टाइम को ट्रैक करना है जरूरी

बच्चें जब भी मोबाइल फोन का उपयोग करें, आप फोन की स्क्रीन टाइम को जरूर ट्रैक करें। अगर बच्चा आपके तय समय से अधिक फोन का यूज कर रहा है तो आप उसको कंट्रोल करें।

अपने ऊपर भी करें कंट्रोल

अगर आप अपने बच्चों में मोबाइल फोन की लत को छुड़ाना चाहते हैं तो सबसे पहले इस लत को आपको छोड़ना होगा। जब भी आप अपने बच्चों के साथ हो, उस दौरान मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल ही न करें। आप उनके साथ समय बिताएं और कुछ अच्छा सिखाएं। आगे पढ़िए- OMAD डाइट प्लान क्या है? Weight Loss करने वालों के लिए है रामबाण





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *