प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की पाकबड़ा शाखा में 2.62 करोड़ का गबन का मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच में पता चला कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक साजिद अली ने फर्जी बैलेंस सीट पर बिजनेस लोन स्वीकृत कर दिए।
Trending Videos
शाखा के वर्तमान वरिष्ठ प्रबंधक योगेश कुमार ने तत्कालीन प्रबंधक साजिद अली समेत 24 लोगों पर धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज कराया है।मझोला के बुद्धि विहार निवासी एवं शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक योगेश कुमार के शिकायती पत्र पर आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ के डीजी के आदेश पर पाकबड़ा थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जिसमें योगेश कुमार ने बताया कि शाखा में 5 नवंबर 2022 से 10 मई 2024 तक साजिद अली प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया है कि साजिद अली के कार्यकाल के दौरान धन के दुरुपयोग से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
24 लोगों के लोन की स्वीकृति दी गई। इन्हें 2.62 करोड़ रुपये का लोन दिया गया। लोन स्वीकृति के लिए आवश्यक बिल और दस्तावेज प्राप्त नहीं किए गए। ऋण के बदले आवश्यक स्टॉक बीमा की कमी भी पाई गई, जिससे बैंक की सुरक्षा कमजोर हुई। फर्जी बैलेंस शीट के आधार पर ऋण स्वीकृत किए गए।
केस दर्ज कर लिया गया है। दो करोड़ से ज्यादा गबन होने के कारण इस मामले को आर्थिक अपराध शाखा में जांच कराई जाएगी। – कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
Spread the love बरेली में रक्षाबंधन की रात सुभाषनगर क्षेत्र के बंसीनगला में पुरानी रंजिश की वजह से भाजपा मणिनाथ मंडल (ओबीसी मोर्चा) के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर के पास बगिया में हमलावरों ने सचिन को घेर लिया और गले समेत शरीर […]
Spread the love निर्धारित समय सीमा से करीब एक सप्ताह पहले शनिवार की आधी रात को मानसून ने शहर में दस्तक दी। माैसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी। रविवार को भी सुबह के समय अलग-अलग क्षेत्रों में सात मिली बारिश दर्ज की गई। दिन बादलों के बीच धूप निकलने […]
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें आगरा के सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी […]