Morning Mantra: सुबह के नाश्ते में बनाएं सूजी का चीला, इस तरह कुछ ही मिनटों में हो जाएगा तैयार
ब्रेकिंग न्यूज़

Morning Mantra: सुबह के नाश्ते में बनाएं सूजी का चीला, इस तरह कुछ ही मिनटों में हो जाएगा तैयार

Spread the love



Morning Mantra: सुबह के नाश्ते में बनाएं सूजी का चीला, इस तरह कुछ ही मिनटों में हो जाएगा तैयार

Morning Mantra: दिन की शुरुआत अगर अच्छे से हो तो पूरा दिन बेहतर तरीके से गुजरता है। सुबह के समय नाश्ता करना काफी जरूरी होता है। इससे शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।

वहीं, कम ही लोग हैं, जो आज के समय सुबह का नाश्ता कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी सुबह के समय नाश्ते को स्किप कर देते हैं तो हम आपके लिए सूजी का चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसको आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।

सूजी बनाने की रेसिपी

एक कप सूजी
आधा कप दही
आधा कप पानी
एक बारीक कटा प्याज
एक टमाटर
हरी मिर्च
2 टेबलस्पून हरा धनिया
नमक
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी
चीला सेंकने के लिए तेल

कैसे बनाएं सूजी का चीला?

सूजी का चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसको 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, जिससे सूजी फूल जाए। अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और हल्दी मिलाएं और एक बैटर तैयार कर लें।

चीला सेकें

अब आप चीला सेंकने के लिए नॉन-स्टिक तवा या फ्राईपैन को गरम करें। इस पर थोड़ा सा तेल लगाएं और एक कटोरे की मदद से बैटर को डालें। इस बैटर को सही से फैला दें। इसको आप मध्यम आंच पर एक साइड से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सही से सेंकें। अब सूजी का चीला तैयार है। आप इसको हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोस सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *