MP के 6 जिलों में शीतलहर, शाजापुर सबसे ठंडा:  हिमाचल के 29 शहरों में तापमान 10° से नीचे; राजस्थान के माउंट आबू में पारा शून्य
टिपण्णी

MP के 6 जिलों में शीतलहर, शाजापुर सबसे ठंडा: हिमाचल के 29 शहरों में तापमान 10° से नीचे; राजस्थान के माउंट आबू में पारा शून्य

Spread the love


भोपाल/जयपुर/शिमला17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। शाजापुर 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भोपाल, इंदौर समेत 6 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलेगी। अगले 2 दिन राज्य में अलर्ट है। वहीं राजस्थान के माउंट आबू में पारा जीरो के करीब पहुंच गया है। राज्य के दूसरे इलाकों में भी तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम है।

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में बर्फबारी कम हुई है, इसके बावजूद ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। प्रदेश के 29 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। लाहौल-स्पीति में पारा माइनस में है। अगले छह दिन भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है।

देशभर में ठंड की 3 तस्वीरें…

हिमाचल: लाहौल-स्पीति और मनाली के कई इलाकों में तापमान शून्य के करीब है।

हिमाचल: लाहौल-स्पीति और मनाली के कई इलाकों में तापमान शून्य के करीब है।

दिल्ली: इंडिया गेट के आसपास प्रदूषण की धुंध छाई हुई है। AQI 400 पार बेहद खराब श्रेणी में है।

दिल्ली: इंडिया गेट के आसपास प्रदूषण की धुंध छाई हुई है। AQI 400 पार बेहद खराब श्रेणी में है।

मध्य प्रदेश: भोपाल समेत कई शहरों में सुबह कोहरा छा रहा है।

मध्य प्रदेश: भोपाल समेत कई शहरों में सुबह कोहरा छा रहा है।

राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: अगले 2 दिन शीतलहर चलेगी, भोपाल-इंदौर समेत 6 जिलों में आज अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आधे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शाजापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 15 शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल, इंदौर समेत 6 जिलों में गुरुवार को शीतलहर चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: माउंट आबू में जमने लगी बर्फ, धूप निकलने के बाद मिली कड़ाके की सर्दी से राहत

राजस्थान में बर्फीली हवा के असर से माउंट आबू में पारा शून्य के करीब पहुंच गया है। कुछ जगहों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं। हालांकि धूप निकलने के बाद यहां लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। आबू के अलावा फतेहपुर, नागौर, सीकर, दौसा में भी तेज सर्दी रही। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: 29 शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे, लाहौल-स्पीति में माइनस में पारा

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। कई दिनों से बर्फबारी नहीं हुई है। इसके बावजूद 29 शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे है। लाहौल-स्पीति में पारा माइनस में है। अगले छह दिन भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: ठंडी हवाओं से गिरा तापमान:पहाड़ी इलाकों में बादल छाए, निचले क्षेत्रों में कोहरा

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम अच्छी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान में 4-5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: तापमान बढ़कर 30.3 सेल्सियस तक पहुंचा, दो हफ्ते बारिश के आसार नहीं

पंजाब के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। बीते एक सप्ताह में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में तापमान में कोई अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यानी न तापमान ज्यादा बढ़ेगा और न ही घटेगा। लेकिन इस बीच प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *