{“_id”:”67a70964d8125a89ce052fb1″,”slug”:”10-year-old-video-of-kumar-vishwas-shared-as-recent-2025-02-08″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: कुमार विश्वास का 10 साल पुराना वीडियो हालिया का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में जानें सच्चाई”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवि और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की एक फोटो वायरल है, जिसमें वो सफेद कुर्ता पजामा और ऊपर हरे रंग का केफ़ियेह (गमछा) डाले दिख रहे हैं। फोटो को शेयर कर कुमार विश्वास पर तंज कसा जा रहा है।
Trending Videos
क्यों वायरल है ये फोटो?: दरअसल, हाल में कुमार विश्वास ने कुछ ऐसे विवादित बयान दिए जिनके चलते उनपर दक्षिणपंथी होने और सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देने के आरोप लगे। अब इस बीच कुमार विश्वास की ऐसे लिबास में तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे आमतौर पर अरब का लिबास माना जाता है। इसलिए कुमार पर तंज कसा जा रहा है कि वो एक तरफ तो कथित हिंदुत्व की बात करते हैं दूसरी तरफ अरबी लिबास पहनते हैं।
क्या है इस फोटो का सच ? : फोटो मई 2014 की है, जब कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी (AAP) में थे। कुमार ने AAP के टिकट पर अमेठी सीट से साल 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। फोटो को हाल का बताकर बिना पूरा संदर्भ दिए शेयर किया जा रहा है।
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : फोटो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें ANI के 7 मई 2014 के X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट पर यही फोटो मिली।
यहां से हमें ये भी पता चला कि फोटो उत्तरप्रदेश के अमेठी की है, जब कुमार विश्वास ने वहां से AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
इसके अलावा हमें 2014 की ऐसी कई वीडियो रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिनमें कुमार विश्वास इन्हीं कपड़ों में दिख रहे हैं।
निष्कर्ष
मतलब साफ है, कुमार विश्वास की 10 साल पुरानी फोटो का हाल का बताकर बिना पूरा संदर्भ दिए शेयर किया जा रहा है।
(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
Spread the love सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को भारत-पाकिस्तान के संघर्ष से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बिल्डिंग के पीछे खड़े हुए हैं। उनके हाथ में कुछ जलती हुई चीजें भी मौजूद हैं। जैसे ही […]
Spread the love Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें आग की खतरनाक लपटें उठती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन पर खतरनाक हमला किया है। Source link
Spread the love पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वोटर लिस्ट की जांच करने गए 7 न्यायिक अधिकारियों को उग्र भीड़ ने 9 घंटे तक बंधक बनाए रखा। बंधक बनाए गए अधिकारियों में तीन महिला भी शामिल थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो […]