{“_id”:”67a72f3b290ce940f203ccf4″,”slug”:”video-of-artificial-waterfall-at-dubai-expo-shared-as-chinese-2025-02-08″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: दुबई एक्सपो में कृत्रिम वॉटरफॉल के वीडियो को चीन का बताकर किया जा रहा है शेयर, पढ़ें पड़ताल”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया के कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक नकली वॉटरफॉल नजर आ रहा है।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये नकली वॉटरफॉल चीन के झेजियांग प्रांत में हेनिंग यंगुआन चाओले शहर में है।
Mei_mei_0946 नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “चीन के झेजियांग प्रांत में हेनिंग यंगुआन चाओले शहर।”
X Æ A-25 नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “चीन में एक कृत्रिम झरना अनुभव”
ट्रेंडिंग शॉर्ट्स और वीडियो नाम के एक यूट्यूब चैनल ने लिखा “एक चीन के कृत्रिम झरने का जादू देखें”
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वायरल वीडियो के जैसी एक तस्वीर दुबई एक्सपो 2020 की वेबसाइट पर देखने को मिली। 2020 में इस तस्वीर को पोस्ट करने लिखा गया था “एक शानदार, अविस्मरणीय जल अनुभव”
आगे हमें आवामी वेब नाम के एक यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था “दुबई एक्सपो 2020 में एक मुख्य दिलचस्प फव्वारा” यहां ये वीडियो 3 साल से मौजूद है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो चीन का नहीं बल्कि दुबई का है।
Spread the love नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के लिए e-KYC पूरा करने की डेडलाइन बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है। जिन ग्राहकों ने अभी तक अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें कंपनियां मैसेज भेज रही है। e-KYC की डेडलाइन दूसरी बार बढ़ाई […]
Spread the love Hindi News Business NITI Aayog: India Diversify Oil Gas Sources | China Pharma Dependence | US Trade नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक नीति आयोग की ट्रेड वॉच क्वार्टरली रिपोर्ट की जानकारी देते हुए वाइस चेयरमैन अशोक कुमार लाहिड़ी। भारत दवाएं बनाने के लिए सबसे जरूरी कच्चे माल के लिए 65% तक […]
Spread the love सोशल मीडिया पर वक्फ कानून से जुड़े हुए कई वीडियो को शेयर किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक और वीडियो को शेयर हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस की एक टीम बिल्डिंग में जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि […]