MP-तेलंगाना समेत 15 राज्यों में घना कोहरा, मुंबई में बारिश:  दिल्ली एयरपोर्ट पर 66 फ्लाइट कैंसिल; राजस्थान में मावठा, जयपुर का पारा 5° पहुंचा
टिपण्णी

MP-तेलंगाना समेत 15 राज्यों में घना कोहरा, मुंबई में बारिश: दिल्ली एयरपोर्ट पर 66 फ्लाइट कैंसिल; राजस्थान में मावठा, जयपुर का पारा 5° पहुंचा

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Photos Update; Rajasthan Mumbai Rainfall | MP UP Kanpur Cold Wave Alert Kashmir Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नए साल के शुरू होते ही मौसम ने करवट ली है। जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु के कई जिलों के साथ ही दिल्ली और मुंबई में शुक्रवार को बारिश हुई।

राजस्थान के 20 जिलों में मावठा और बीकानेर में आधे घंटे तक ओले गिरे। जयपुर में पारा 5° पहुंच गया। मैदानों के मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, तेलंगाना समेत 15 राज्यों में घना कोहरा है।

इधर दिल्ली में घने कोहरे से जीरो विजिबिलिटी के चलते 66 फ्लाइट कैंसिल की गई है। यूपी के कानपुर में भी विजिबिलिटी जीरो हो गई है। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

उधर जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग ने बर्फबारी जारी है। कश्मीर घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाली मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

मौसम से जुड़े अपडेट्स

  • घने कोहरे के कारण हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट्स आंध्र प्रदेश के गन्नावरम डायवर्ट की गईं।
  • कश्मीर में पहलगाम और सोनमर्ग समेत कई ऊंचे इलाकों में बुधवार रात को बर्फबारी हुई। गुलमर्ग माइनस 7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की 3 तस्वीरें…

कश्मीर के बांदीपोरा में सड़क, मकानों और वाहनों पर बर्फ की मोटी परत जम गई।

कश्मीर के बांदीपोरा में सड़क, मकानों और वाहनों पर बर्फ की मोटी परत जम गई।

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फबारी, घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी।

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फबारी, घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना 13,000 फीट की ऊंचाई पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना 13,000 फीट की ऊंचाई पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

अन्य राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में स्नोफॉल के बाद बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वत श्रृंखला।

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में स्नोफॉल के बाद बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वत श्रृंखला।

मनाली में सोलांग वैली से अटल टनल तक हाईवे पर बर्फबारी के कारण ट्रैफिक जाम।

मनाली में सोलांग वैली से अटल टनल तक हाईवे पर बर्फबारी के कारण ट्रैफिक जाम।

तस्वीर असम की है जहां कड़ाके की ठंड के साथ चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ है।

तस्वीर असम की है जहां कड़ाके की ठंड के साथ चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ है।

3 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
  • बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में सर्दी और शीतलहर का असर बढ़ सकता है।
  • दिल्ली में शीतलहर की शुरुआत, इस दौरान तापमान 5 डिग्री के नीचे जा सकता है।

दिल्ली से GRAP-3 हटाया गया

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP की स्टेज-3 को तुरंत प्रभाव से हटा दिए हैं। यह फैसला शुक्रवार को लिया गया, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि, स्टेज-1 और स्टेज-2 के सभी उपाय पूरे एनसीआर में लागू रहेंगे।​

CAQM के GRAP सब-कमिटी ने बैठक में हवा की ताजा स्थिति और मौसम पूर्वानुमान का जायजा लिया। दिल्ली का AQI 380 से घटकर 236 पर पहुंचा गया है। स्टेज-1 व 2 के अंतर्गत आने वाली पाबंदियां जारी रहेंगी।

मौसम विभाग का दावा- राजस्थान में ठंड जल्दी खत्म होगी

मौसम विभाग ने अगले तीन महीने (जनवरी से मार्च तक) मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होगी। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि बिहार और नॉर्थ ईस्ट राज्यो में इस बार सर्दी करीब तीन दिन ज्यादा रहेगी वहीं राजस्थान में ठंड जल्दी खत्म होने की उम्मीद है।

राज्यों से मौसम की खबरें..

राजस्थान: 20 जिलों में मावठा, बीकानेर में आधा घंटे तक ओले गिरे, कोहरे का यलो अलर्ट

गुरुवार को 20 से अधिक जिलों में मावठा गिरा, सबसे अधिक बारिश बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 26 मिमी दर्ज की गई। बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि हुई। बारिश के कारण दिन का तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। शुक्रवार को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: कल्याणपुर-पचमढ़ी सबसे ठंडे, पारा 5 डिग्री से नीचे, कल से तेज ठंड

प्रदेश के उत्तरी हिस्से के 16 जिलों में कोहरा है। 5 में बादल छाए हैं। शहडोल का कल्याणपुर और हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडे रहे। यहां पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे बाद कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: बारिश से ठंड बढ़ी, 30 जिलों में कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम

प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया है। पश्चिमी यूपी के मथुरा समेत कई जिलों में हुई बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सीजन में पहली बार रात का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी समेत 30 जिलों में घना कोहरा छाया है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड : साल की पहली बर्फबारी, 4 जिलों में बारिश, 6 में कोहरे का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में साल के पहले दिन बर्फबारी हुई है। चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली। जिले की नीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। दो जनवरी को 4 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार: कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों में घना कोहरा, समस्तीपुर में पारा 3.8°C

पटना, जहानाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया समेत 10 जिलों में घना कोहरा है। समस्तीपुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। तापमान 3.8 डिग्री पहुंच गया है। शुक्रवार को 38 जिलों में कोहरा और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड: नए साल के बाद ठंड से राहत के संकेत, जमशेदपुर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा, गुमला का पारा 4.4 °C

झारखंड में नए साल के शुरुआत में ठंड से थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं। पिछले 24 घंटे में गुमला जिला सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तान में धीरे-धीरे 2-3 °C की वृद्धि होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब: शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाएं भी चलेंगी, गुरदासपुर का तापमान 4.8 °C

पंजाब और चंडीगढ़ में इस शीत लहर और धुंध की स्थिति बनी हुई है। अब रातें और ज्यादा ठंडी होंगी। मौसम विभाग ने कल धुंध और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जबकि आगे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे है। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: 12 शहरों में कोल्ड-डे का अलर्ट: कई जिलों में तापमान 15 डिग्री से नीचे, नारनौल का पारा 4.5°C

नए साल के दूसरे दिन भी कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 शहरों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1°C अधिक रहा। अगले 24 घंटे 12 जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, कुकुमसैरी का पारा -6.2 °C, अगले 72 घंटे तक शीतलहर की चेतावनी

प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान बर्फबारी हुई। कई शहरों का पारा माइनस में चला गया है। वहीं कुकुमसैरी में रात का पारा माइनस -6.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं 32 साल बाद दिसंबर में सबसे कम बारिश हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *