MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित:  सतना की प्रियल 12वीं और सिंगरौली की प्रज्ञा 10वीं टॉपर, कुल 212 टॉपर्स में से 144 लड़कियां
शिक्षा

MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित: सतना की प्रियल 12वीं और सिंगरौली की प्रज्ञा 10वीं टॉपर, कुल 212 टॉपर्स में से 144 लड़कियां

Spread the love


15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी MPBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में टॉप किया है। प्रियल ने 500 में से 492 नंबर हासिल किए हैं। वहीं, सिंगरौली जिले की प्रज्ञा जयसवाल ने 500/500 स्कोर के साथ 10वीं MP बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है।

इस साल MP बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 76.22% और 12वीं में 74.28% स्टूडेंट्स पास हुए। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के साथ-साथ Digi locker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

12वीं की कैटेगरी वाइज टॉपर लिस्ट

  • ह्यूमैनिटीज- अंकुर यादव
  • मैथ्य साइंस- प्रियल द्विवेदी
  • कॉमर्स- रिमझिम करोठिया
  • एग्रीकल्चर- हरि ओम साहू
  • बायोलॉजी- गार्गी अग्रवाल
12वीं टॉपर प्रियल ने रिजल्ट का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया है।

12वीं टॉपर प्रियल ने रिजल्ट का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया है।

10वीं बोर्ड के टॉप 10 में 7 लड़कियां

एमपी बोर्ड की 10वीं क्लास में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में 7 लड़कियां और 3 लड़के हैं।

  1. प्रज्ञा जायसवाल
  2. आयुष द्विवेदी
  3. शैजाह फातिमा
  4. मानसी साहू
  5. सुहानी प्रजापति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से इसकी औपचारिक घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से इसकी औपचारिक घोषणा की।

MP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला अव्वल रहा है।

MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बीते 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। इस साल 76.42 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल यानी 2024 में MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था।

अब से साल में 2 बार होगी MP बोर्ड परीक्षाएं

MP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होगी। संभवतः जुलाई-अगस्त के आसपास यह परीक्षा आयोजित हो सकती है। लेकिन, समय सीमा पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

साथ ही CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो छात्र असफल हुए हैं, उनका साल खराब नहीं होगा। वे यह समझें कि यह आखिरी मौका नहीं है। वे साल में दो बार एग्जाम दे सकेंगे। 17 जून से MP बोर्ड परीक्षा दोबारा होगी।

ऐसे देखें MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

  • MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/MP बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन विंडो में अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • MP बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अपना डिटेल्स चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड करें।

इस साल करीब 9.53 लाख स्टूडेंट्स ने MP बोर्ड की 10वीं और 7.06 लाख स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा दी थी।

ये खबर भी पढ़ें….

गुजरात बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट जारी:जनरल में बनासकांठा, साइंस में मोरबी जिला अव्‍वल; 93.7% और 83.51% स्‍टूडेंट्स हुए पास

गुजरात सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड यानी GSEB ने 12वीं के बोर्ड एग्‍जाम रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। जनरल स्‍ट्रीम और साइंस स्‍ट्रीम के स्‍टूडेंट्स अभी ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर विजिट कर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए अपना सीट नंबर और कोड दर्ज कर सब्मिट करना होगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *