टिपण्णी

MP में नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर: बिहार के 18 जिले बाढ़ की चपेट में, यूपी के बरेली में घर डूबे

Spread the love




मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से के बाद अब मानसूनी सिस्टम पश्चिमी हिस्से को भी तरबतर कर रहा है। इससे कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 6 सितंबर को भी सिस्टम की सक्रियता रहेगी। बिहार के 18 जिले बाढ़ की चपेट में है। इन जिलों के करीब 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। बक्सर से भागलपुर तक गंगा लाल निशान से ऊपर है। पटना के गांधी घाट पर गंगा ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को यहां जलस्तर 50.57 मीटर पहुंच गया। उत्तरप्रदेश में वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और अयोध्या समेत प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। श्रावस्ती में बाइपास का करीब 400 मीटर हिस्सा जलमग्न हो गया। वहीं, बरेली में घरों के किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी भर गया। उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। आज भी राज्य में बारिश के आसार हैं, जिसके चलते 3 जिलों- अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ साथ सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *