टिपण्णी

MP-यूपी की 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर: हिमाचल में अब तक 219 मौतें, राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 40° पार

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • MP UP Rainfall Flood LIVE Photos Update; Prayagraj Rajasthan Mumbai Weather | Uttarakhand Himachal Landslide

नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नर्मदा, मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा, घाघरा, शारदा, टोंस, सोन और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर गई हैं।

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान बारिश, लैंडस्लाइड, बाढ़ और अन्य घटनाओं में 219 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 131 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुईं।

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं होने के कारण गुरुवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गर्भवती महिला को चारपाई पर लिटाकर लोगों ने नाला पार कराया।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गर्भवती महिला को चारपाई पर लिटाकर लोगों ने नाला पार कराया।

ओडिशा के भद्रक जिले में बाढ़ के बीच एक आशा वर्कर ने बाढ़ में फंसी 60 साल की महिला को कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

ओडिशा के भद्रक जिले में बाढ़ के बीच एक आशा वर्कर ने बाढ़ में फंसी 60 साल की महिला को कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

आगरा में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।

आगरा में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।

पूर्वी मध्य प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। पुल पर पानी आने से डिंडौरी-मंडला स्टेट हाइवे बंद हो गया है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। पुल पर पानी आने से डिंडौरी-मंडला स्टेट हाइवे बंद हो गया है।

छत्तीसगढ़ में कोरबा की खारुन नदी में बहने से बहने से एक शख्स की मौत हो गई। गोताखोरों ने ग्रामीण का शव निकाला।

छत्तीसगढ़ में कोरबा की खारुन नदी में बहने से बहने से एक शख्स की मौत हो गई। गोताखोरों ने ग्रामीण का शव निकाला।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के कुलागाड़ में पुल ढह गया था, अब यहां वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के कुलागाड़ में पुल ढह गया था, अब यहां वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है।

अपडेट्स

02:14 PM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जबलपुर के बरगी डैम के 13 गेट खोले गए

01:07 PM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी बाजार तक पहुंच गया है। सड़कों पर नावें चल रही हैं। गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाएं पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई

12:17 PM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के 4 जिलों में येलो अलर्ट, 128 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए चार जिलों में मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है। बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक प्रदेश में 128 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। मंडी में सबसे ज्यादा 52 सड़कें बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 43, चंबा में 9, कांगड़ा और सिरमौर में 6-6, शिमला और ऊना में 5-5 तथा लाहौल-स्पीति में 2 सड़कें बंद हैं।

03:11 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के बिलगढ़ा डैम के कई गेट खुले, 14 गांवों में अलर्ट

03:09 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में सलाल डैम के सभी गेट खोले गए

03:01 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 7 दिन जारी रहेगा दौर

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें..

02:30 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले पांच दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज भी देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट जारी कर कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:29 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में 2 दिन बाद कमजोर पड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में मानसून अगले 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा। आज और कल कुछेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

02:28 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट

मानसून की सुस्ती झेल रहे हरियाणावासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश में 21 अगस्त की रात से मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ने वाली हैं। उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन आकार ले रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

02:27 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार- 19 जिलों में हो सकती है बारिश

बिहार में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, किसी भी जिले में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:25 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:24 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

राजस्थान में शुक्रवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, 22 अगस्त को 13 जिलों में यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

01:58 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में नर्मदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम से डिंडौरी, पन्ना समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नर्मदा, मंदाकिनी जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। पूरी खबर पढ़ें…

01:40 AM21 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देशभर के प्रमुख शहरों में आज तापमान का अनुमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *