हिंदी बेल्ट में बिहार और यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ जाने के बाद अब इंतजार एमपी बोर्ड रिजल्ट का है। मध्य प्रदेश में इन दिनों 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपी में बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा मई के पहले सप्ताह में की जा सकती है। बात करें संभावित तारीख की तो एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 7 मई 2025 है। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है वह रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करना होगा।
रिजल्ट से पहले बोर्ड जारी करेगा नोटिफिकेशन
एमपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट का ऐलान करने से पहले तारीख से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी होगा जिसमें यह बताया जाएगा कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किस दिन जारी किया जाएगा। फिर उस तारीख के दिन बोर्ड के अधिकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और रिजल्ट का ऐलान कर देंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल के पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम के घोषणा की जाएगी। बता दें कि पिछले साल 10वीं हाईस्कूल में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया था जबकि 12वीं इंटर में अंशिका और मुस्कान संयुक्त टॉपर थीं।
16 लाख बच्चों को है रिजल्ट का इंतजार
बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में करीब 16 लाख छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस साल एमपी में 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 29 मार्च के बीच किया गया था। इस दौरान 10वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 19 मार्च तक चली थीं। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 29 मार्च को समाप्त हुई थीं।









