MP Board Result 2025 out soon in first week of may know who is topper last year toppers list
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Board Result 2025 out soon in first week of may know who is topper last year toppers list

Spread the love


MP Board Result 2025 Out soon: मध्य प्रदेश में इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल रहे स्टूडेंट्स इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीब 16 लाख बच्चों ने इस साल एमपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इन छात्रों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। संभावना है कि रिजल्ट की घोषणा मई के पहले हफ्ते में की जा सकती है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी किए जाने की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

MP Board Result 2025: Live Updates

पिछले साल लड़कियां थीं हाईस्कूल और इंटर की टॉपर

बोर्ड की ओर से पहले तारीख से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और फिर उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अधिकारी इस साल का पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की जानकारी देंगे। हम आपको इस आर्टिकल में पिछले साल के टॉपर्स के बारे में बताते हैं और उनके पासिंग प्रतिशत की जानकारी देते हैं। पिछले साल 10वीं हाईस्कूल में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया था। उनके 500 में से 495 मार्क्स थे। वहीं 12वीं इंटर में अंशिका और मुस्कान संयुक्त टॉपर थीं। इन दोनों को 500 में से 493 नंबर थे।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024: 10वीं के टॉपर्स की सूची

रैंक नाम मार्क्स
1. अनुष्का अग्रवाल, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, नैनपुर, मंडला 495
2. रेखा रेबारी, शा. उमा. उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी 493
3. इश्मिता तोमर, विवेकानन्द नेशनल स्कूल उच्चतर.माध्यमिक.विद्यालय, सुसानेर, आगर मालवा 493
3. स्नेहा पटेल, भारतीय उत्कृष्ट विद्यालय वार्ड क्रमांक 10 अनंतपुर, हुजूर रीवा 493
4. सौरभ सिंह, श्री. उ.मा.वि., बिहरा, सतना 492
5. सौम्या सिंह, श्री अरविंद बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल, महसुवा, रीवा 491
5. जोयल रघुवंशी, डॉल्फिन द स्कूल ऑफ विजडम हाई स्कूल, गंजबासौदा, विदिशा 491
5. अंकिता उरमलिया, सरस्वती एच.एस. स्कूल, गंगानगर, जबलपुर 491
5. खुशबू कुमारी, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम एच.एस. विद्यालय, नैनपुर, मण्डला 491
6. प्रगति असाटी, शा. आदर्श बहू. उमा. उत्कृष्ट विद्यालय, दमोह 490

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024: 12वीं के टॉपर्स की सूची

रैंक नाम मार्क्स
1. जयंत यादव 487
2. कुलदीप मेवाड़ा (शाजापुर) 486
3. निशा भारती (नरसिंहपुर) 484
4. चेतना कछवाड़ा (मंडला) 483
5. दिव्या भीलवार (ग्वालियर) 482
5. अभिनीष कुमार (सतना) 482
5. मुस्कान कुशराम (मंडला) 482
6. शिवम सनोडिया (छिंदवाड़ा) 481
7. रोहित कुशवाहा (छतरपुर) 480





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *