MP Excise Constable Admit Card 2025: एमपी आबकारी एडमिट कार्ड 2025 esb.mp.gov.in  होने वाला है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
मनोरंजन

MP Excise Constable Admit Card 2025: एमपी आबकारी एडमिट कार्ड 2025 esb.mp.gov.in  होने वाला है जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Spread the love


MP Excise Constable Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) आबकारी विभाग के अंतर्गत 253 रिक्तियों के लिए आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक)पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी करेगा, जिसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकता है। एमपीईएसबी यह भर्ती परीक्षा 05 जुलाई 2025 को पूरे राज्य में बोर्ड द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्र के अनुसार आयोजित करेगा।

एमपी आबकारी एडमिट कार्ड 2025 कब होगा जारी ?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 5 जुलाई को करने वाला है और इस परीक्षा के 3 से 4 दिन पहले यानी 30 जून से 3 जुलाई के बीच  MP Abkari Admit Card 2025 जारी कर सकता है।

कैसे डाउनलोड करें एमपी आबकारी एडमिट कार्ड 2025

एमपी आबकारी एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद, इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार, नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध, “एडमिट कार्ड” के टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नए खुले पेज पर दिख रहे ‘एमपी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब ब्लैंक फील्ड में अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका एमपी आबकारी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड की जांच करें और परीक्षा केंद्र के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देश

आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो वाला वैध पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा, ताकि उम्मीदवार की वेरिफिकेशन प्रोसेस में किसी तरह की परेशानी न आए। उम्मीदवार अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य सरकारी आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *