MS धोनी ने माइक्रोड्रामा एप KuKu TV में निवेश किया:  इंडियन एयरफोर्स को माउंटेन रडार तैयार करेगा BEL; 1 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
शिक्षा

MS धोनी ने माइक्रोड्रामा एप KuKu TV में निवेश किया: इंडियन एयरफोर्स को माउंटेन रडार तैयार करेगा BEL; 1 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Gujarat PM Modi Inaugurates 2nd Semiconductor Unit | April 1 Current Affairs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया

31 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया।

  • सम्राट सम्प्रति म्यूजियम में जैन धर्म की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की गई है।
  • म्यूजियम में सात अलग-अलग विंग हैं, जहां दुर्लभ जैन चट्टानें, पत्थर और धातु की मूर्तियां, प्राचीन पांडुलिपियां, सिक्के, चांदी के रथ और मिनिएचर पेंटिंग हैं।
  • म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें रखी गई हैं, जो जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती हैं।
  • म्यूजियम के बाद पीएम ने साणंद में कीन्स सेमीकॉन के ‘आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट’ (OSAT) का भी उद्घाटन किया।
  • इस OSAT प्लांट में ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले एडवांस्ड इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल (IPMs) बनाए जाएंगे।
  • हर मॉड्यूल में 17 चिप्स होंगे और इन्हें कैलिफोर्निया की कंपनी अल्फा और ओमेगा सेमीकंडक्टर को सप्लाई किया जाएगा।
  • OSAT IPMs बनाने वाली देश की दूसरी सेमीकंडक्टर यूनिट होगी। पहली यूनिट माइक्रोन टेक्नोलॉजी है।
पीएम मोदी ने अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन किया।

2. IT रेगुलेशन-2021 का नया ड्राफ्ट जारी

30 मार्च को केंद्र सरकार ने इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यानी IT रेगुलेशन 2021 में बदलाव के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया।

  • इस ड्राफ्ट में IT मंत्रालय ने कहा है कि IT नियमों के खिलाफ की गई किसी भी पोस्ट या कंटेंट को इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग (I&B) मिनिस्ट्री सीधे नोटिस जारी करेगी।
  • नए ड्राफ्ट के लागू होने के बाद डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सरकार की गाइडलाइंस और एडवाइजरी माननी जरूरी होगी।
  • नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी अन्य कानून के तहत डेटा सुरक्षित रखना जरूरी है तो प्लेटफॉर्म उसे डिलीट नहीं कर सकेंगे।
  • सरकारी एडवाइजरी नहीं मानने वाली डिजिटल मीडिया कंपनियों पर IB मिनिस्ट्री सीधे तौर पर कार्रवाई कर सकेगी।
  • सरकार किसी भी कंटेंट से जुड़े मामले को सीधे समीक्षा कमेटी के पास भेज सकती है। इसके लिए किसी की शिकायत का इंतजार करना जरूरी नहीं होगा।
  • ड्राफ्ट को मंजूरी मिलने के बाद प्लेटफॉर्म यूजर्स किसी भी तरह के कंटेंट को पोस्ट करने के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
  • अब तक डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड सिर्फ न्यूज पब्लिशर्स पर लागू होता था। अब सोशल मीडिया पर न्यूज या करेंट अफेयर्स पोस्ट करने वाले यूजर भी इसके दायरे में आएंगे।
  • सरकार ने 14 अप्रैल तक इस ड्राफ्ट पर सार्वजनिक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।
  • इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (IFF) ने इस प्रस्ताव की निंदा करते हुए इसे असंवैधानिक बताया है।
नए संशोधनों के साथ ये ड्राफ्ट पहली बार फरवरी 2026 में तैयार किया गया था।

नए संशोधनों के साथ ये ड्राफ्ट पहली बार फरवरी 2026 में तैयार किया गया था।

3.एयर इंडिया ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ MoU साइन किया

31 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ 1,950 करोड़ रुपए का एक MoU साइन किया।

  • इस MoU के तहत दो माउंटेन रडार सिस्टम, उनसे जुड़े उपकरण और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
  • रडार को डेवलपमेंट रिसर्च डेवलपमेंट सेंटर यानी DRDO की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (ERDE) ने डिजाइन किया है।
  • वहीं रडार को बनाने की जिम्मेदारी BEL को दी गई है। ये रडार 30°C से +55°C तक के टेम्परेचर में भी काम कर सकते हैं।
  • रडार दुश्मन के ड्रोन, स्टील्थ फाइटर जेट को कैच कर सकता है। ये चीन और पाकिस्तान की सीमा पर नजर रखने के काम आएंगे।
  • DRDO ने सेना के लिए ‘स्वाति’, ‘रोहिणी’, ‘अश्लेषा’, ‘भरणी’ और ‘राजेंद्र’ जैसे उन्नत रडार विकसित किए हैं, जो दुश्मन के ड्रोन, विमान और तोपखाने का पता लगाने में सक्षम हैं।
  • BEL मिलिट्री कम्युनिकेशन, रडार, नेवल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स और होमलैंड सिक्योरिटी जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है।
रडार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन, हेलीकॉप्टर और यूएवी (UAV) का पता लगाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।

रडार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन, हेलीकॉप्टर और यूएवी (UAV) का पता लगाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।

4. DGCA ने गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एग्रीमेंट किया

31 मार्च को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) एविएशन के बीच इंजीनियरिंग और एविएशन मैनेजमेंट के लिए एक MoU साइन हुआ।

  • DGCA के फैज अहमद किदवई और GSV के कुलपति प्रोफेसर मनोज चौधरी ने इस MoU पर साइन किए।
  • इस MoU के तहत GSV के स्टूडेंट्स को एविएशन इंजीनियरिंग, एविएशन मैनेजमेंट, एयर क्राफ्ट मेंटेनेंस और एविएशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • एकेडमिक ईयर अगस्त 2026-27 के लिए एक करिकुलम लागू किया जाएगा और तीन साल का B.Sc कोर्स डिजाइन किया जाएगा।
  • ये कोर्स युवाओं को एविएशन से जुड़ी ट्रेनिंग जैसे एविएशन इंजीनियरिंग और एविएशन मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देगा।
  • DGCA एविएशन रेगुलेटरी स्टैंडर्ड, लाइसेंसिंग और सेफ्टी स्टैंडर्ड की निगरानी करता है।
  • गति शक्ति यूनिवर्सिटी (GSV) एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, जो ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स के लिए काम करती है।
इस MoU से इंडस्ट्री-एकेडमिक कोलैबोरेशन और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग को बढ़ाया जाएगा।

इस MoU से इंडस्ट्री-एकेडमिक कोलैबोरेशन और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग को बढ़ाया जाएगा।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

5. MS धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू में इंवेस्ट किया

31 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (Kuku) में निवेश किया।

  • धोनी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा एप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं।
  • कुकू TV एप लाल चंद बिसु, विकास गोयल और विनोद कुमार मीना ने 2018 में स्थापित की थी।
  • कुकू कई तरह की कहानियों का प्लेटफॉर्म है। इसमें शॉर्ट ड्रामा और ऑडियो पॉडकास्ट शामिल हैं।
  • कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली हिंदी फीचर फिल्म,’इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ (IIZ) रिलीज की है।
  • इस प्लेटफॉर्म पर सात से ज्यादा भाषाओं और अलग-अलग तरह की 20,000 से ज्यादा कहानियां हैं, जिनमें से कई शो 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
  • फरवरी में, कुकू ने AI-बेस्ड माइक्रोड्रामा की अपनी पहली सीरीज शुरू की थी।
  • कुकू कंपनी के मुताबिक, अब तक 350 मिलियन से ज्यादा एप्स इंस्टॉल हो चुके हैं।
  • धोनी ने कहा- कुकू TV प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट देगा।
QuoteImage

Aap Mahi ko dekhte ho, aur Mahi Kuku TV ko.Kyunki yahan milta hai non-stop drama, #Bas2Min ke episodes mein.Ab pura India dekhega premium shorts aur drama – Kuku TV par. 🖤❤️Super excited to welcome MS Dhoni as our investor, brand ambassador, and user.Watch Kuku TV now:… pic.twitter.com/nnYonvXj7b— Kuku TV (@_KukuTVOfficial) March 30, 2026

QuoteImage

निधन (DEATH)

6. हॉलीवुड एक्ट्रेस मैरी बेथ का निधन

28 मार्च को हॉलीवुड एक्ट्रेस मैरी बेथ का निधन हो गया।

  • मैरी बेथ 79 साल की थीं।
  • मैरी बेथ को द वर्ल्ड एकॉर्ड टू गार्प, सिक्स डिग्रीज ऑफ सेपरेशन और द एज ऑफ इनोसेंस जैसी फिल्मों में उनके किरदार के लिए जाना जाता था।
  • 1978 में फिल्म इंटीरियर्स में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए मैरी ऑस्कर में नॉमिनेट हुई थीं।

आज का इतिहास

1 अप्रैल

  • 1912 में देश की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली हुई।
  • 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना हुई।
  • 1936 में उड़ीसा राज्य का गठन हुआ। ये बिहार से अलग होकर बना था।
  • 1954 में सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बने।
  • 1976 दूरदर्शन की स्थापना हुई।
  • 1979 में ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ।

———————-

ये खबरें भी पढ़ें…

‘मिस्‍टर बैकहैंड’ गुरजंत सिंह का हॉकी से संन्‍यास: सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित; नाम पर स्‍कूल खुला, जानें प्रोफाइल

इंडियन हॉकी प्लेयर गुरजंत सिंह ने इंटरनेशनल हॉकी से रिटायरमेंट का ऐलान किया। इसकी घोषणा उन्होंने 27 मार्च को दिल्ली के ला मेरेडिएन में आयोजित हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान की, जिसके बाद से ही वे चर्चा में हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *