10:13 AM, 09-Feb-2026
अभिभाषण के बाद निपटाए जाएंगे विधायी कार्य
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राज्य सरकार द्वारा विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही पूर्व एवं वर्तमान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी।
09:15 AM, 09-Feb-2026
UP Budget 2026 Live: बजट सत्र के पहले दिन हंगामे के आसार, कुछ देर में मीडिया से मुखातिब होंगे सीएम योगी
इससे पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें सभी दलों ने सदन को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। सोमवार को वर्ष 2026 के पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से होगी। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी शामिल होगी। अभिभाषण के दौरान दोनों सदनों के सदस्य विधानसभा के मुख्य मंडप में मौजूद रहेंगे।








