Mukul Dev Death Reason Update | Son of Sardaar Actor | एक्टर मुकुल देव का निधन: ICU में भर्ती थे; ‘सन ऑफ सरदार’ फिल्म में निभाए किरदार से मिली पॉपुलैरिटी
मनोरंजन

Mukul Dev Death Reason Update | Son of Sardaar Actor | एक्टर मुकुल देव का निधन: ICU में भर्ती थे; ‘सन ऑफ सरदार’ फिल्म में निभाए किरदार से मिली पॉपुलैरिटी

Spread the love


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे हिंदी, पंजाबी और साउथ फिल्मों के साथ टीवी में भी सक्रिय थे। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, वे कुछ समय से बीमार थे और हाल ही में ICU में भर्ती किए गए थे। उनकी मौत का कारण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

अभिनेत्री दीप्तीशिखा नागपाल, जो मुकुल की करीबी मित्र हैं, ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद खबर शेयर की। उन्होंने एक पुरानी फोटो के साथ लिखा – “RIP”।

विंदु दारा सिंह, जो ‘सन ऑफ सरदार’ में मुकुल के साथ काम कर चुके हैं, ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि अब मुकुल खुद को कभी बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।

विंदू दारा सिंह ने कहा, ‘अपने माता-पिता की मौत के बाद मुकुल खुद को अलग-थलग कर रहा था। वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था और किसी से भी नहीं मिलता था। पिछले कुछ दिनों में उसकी तबीयत खराब हो गई थी और वह अस्पताल में था। उसके भाई और उसे जानने और प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह एक अद्भुत व्यक्ति था, और हम सभी उसे याद करेंगे।’

मुकुल की दोस्त और एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने भी इंस्टाग्राम पर दिवंगत एक्टर के साथ एक फोटो पोस्ट की। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मुकुल ने कभी किसी से अपनी हेल्थ के बारे में बात नहीं की। उनका व्हाट्सएप पर एक दोस्तों का ग्रुप था, जिसमें वे अक्सर बात करते थे। उन्होंने इमोशनल होकर कहा, ‘मैं सुबह इस खबर के साथ उठी। मैं तब से उनके नंबर पर कॉल कर रही हूं, उम्मीद है कि वे फोन उठाएंगे।’

1996 में टीवी शो से किया था डेब्यू मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्‍ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्‍होंने 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। उन्‍होंने बाद में टीवी के साथ ही हिंदी के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू की 60 से अध‍िक फिल्मों में काम किया।

2022 में आखिरी बार स्क्रीन पर आए थे नजर उन्‍हें आख‍िरी बार बड़े पर्दे पर 2022 में ‘अंत द एंड’ फिल्‍म में देखा गया था। टीवी पर वह 2018 में आए सीरियल ’21 सरफरोश’ में गुल बादशाह के किरदार में नजर आए थे। जबकि OTT पर 2020 में ‘स्‍टेट ऑफ सीज: 26/11’ वेब सीरीज में नजर आए थे।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *