Myanmar-Thailand Earthquake LIVE: म्यांमार में आज भूकंप के बेहद तीव्र झटके महसूस किए गए, जिसका खतरनाक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक समेत पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर आए 7.7 की तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप का केंद्र म्यांमार का सागाइंग क्षेत्र था। म्यामांर द्वारा भूकंप को लेकर कोई तात्कालिक नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन थाईलैंड में भारी तबाही देखने को मिली है, जहां कई बड़ी-बड़ी इमारतें भरभराकर जमींदोज हो गईं।
5 देशों में भूकंप का कहर
भूकंप का एपिसेंटर भले ही म्यामांर रहा हो लेकिन इसके झटके थाईलैंड, चीन, बांग्लादेश समेत भारत में भी महसूस किए गए। चीन में महसूस किए भूकंप के झटकों को लेकर चाइनीज न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया है कि भूकंप की तीव्रता करीब 7.9 थी। इसके बाद एक बार फिर 6.9 की तीव्रता के साथ भूकंप आया। इन भूकंप के चलते थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इतने ज्यादा खतरनाक साबित हुए कि कई ऊंची-ऊंची इमारतें भरभराकर गिर गई।
Live Updates
म्यांमार-थाईलैंड भूकंप से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Myanmar-Thailand Earthquake LIVE: भूकंप के चलते स्वीमिंग पूल से गिलास की तरह छलका पानी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
चीन, थाईलैंड और म्यांमार में आए भूकंप के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहुमंजिला बिल्डिंग के ऊपर बने स्विमिंग पूल से पानी गिरता हुआ दिखाई दे रहा है और लोग जान बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
Myanmar-Thailand Earthquake LIVE: थाईलैंड सरकार ने घोषित किया आपातकाल
थाइलैंड में भूकंप से भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते थाईलैंड की सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।
Myanmar-Thailand Earthquake LIVE: भारत में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
म्यांमार में आए भूकंप के झटके भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में ये झटके ज्यादा तेज थे।









