Narnaul’s Sachin Aggarwal to Feature on KBC Season 17 | NIT Gold Medalist | Haryana News | Amitabh Bachchan | KBC में नजर आएंगे नारनौल के गोल्ड मेडलिस्ट: ढाई सेकेंड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीता; अमिताभ बच्चन संग 3 एपिसोड में दिखेंगे – Narnaul News
मनोरंजन

Narnaul’s Sachin Aggarwal to Feature on KBC Season 17 | NIT Gold Medalist | Haryana News | Amitabh Bachchan | KBC में नजर आएंगे नारनौल के गोल्ड मेडलिस्ट: ढाई सेकेंड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीता; अमिताभ बच्चन संग 3 एपिसोड में दिखेंगे – Narnaul News

Spread the love


सचिन अग्रवाल केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ हॉटशीट पर बैठे नजर आएंगे। – फाइल फोटो

हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के इंजीनियरिंग गोल्ड मेडलिस्ट सचिन जल्द कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में नजर आएंगे। एक हजार लोगों में से सचिन का सिलेक्शन हुआ है। सचिन KBC के 17वें सीजन के लगातार 3 एपिसोड में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर

.

सचिन के पिता संजय अग्रवाल खाद-बीज के व्यापारी हैं। सचिन की खुद की इच्छा बिजनेसमैन बनने की है, लेकिन वह IAS बनने का सपना लिए सिविल सर्विसेज एग्जाम की भी तैयारी कर रहे हैं। सचिन से पहले नारनौल से KBC की हॉट सीट तक 3 लोग पहुंच चुके हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

कौन हैं सचिन अग्रवाल, 2 पॉइंट में जानिए…

  • अविवाहित, पिता व्यापारी, पंप-मिल मालिक भी: सचिन अग्रवाल मूल रूप से नारनौल के गांव गोद बलाहा के रहने वाले हैं। 24 साल के सचिन की अभी शादी नहीं हुई है। उनके पिता खाद बीज के व्यापारी हैं। उनका गांव में ही रिलायंस का पेट्रोल पंप और एक तेल की मिल भी है। सचिन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। अब वह कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। इस वक्त वह नारनौल के सेक्टर 1 में रहते हैं।
  • NIT के गोल्ड मेडलिस्ट, बेस्ट आलराउंडर रहे: सचिन अग्रवाल ने NIT कुरुक्षेत्र से इंजीनियरिंग की डिग्री की है। वह अपनी क्लास के गोल्ड मेडलिस्ट रहे। इसके अलावा NIT की तरफ से उन्हें बेस्ट ऑलराउंडर का भी अवॉर्ड मिला। इसके लिए हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें सम्मानित भी किया।
एनआईटी कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होते सचिन की फाइल फोटो

एनआईटी कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होते सचिन की फाइल फोटो

KBC में कैसे हुआ सिलेक्शन, कितनी रकम जीती, जानिए…

  • सिलेक्शन के लिए बुलाया तो 1 हजार लोग थे: सचिन अग्रवाल ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया- वह UPSC की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन बिजनेस करने की भी इच्छा है। उन्होंने KBC के 17वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जब उन्हें बुलाया गया तो वहां एक हजार लोग थे। वहां सिलेक्शन प्रोसेस हुआ, जिसमें वह सिलेक्ट हो गए। इसके बाद उन्हें दोबारा बुलाया गया।
  • ढाई सेकेंड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीता: सचिन ने कहा- पहली बार वह अपने खर्चे पर गए, लेकिन दूसरी बार आने-जाने का पूरा खर्चा KBC से मिला। सचिन ने आगे बताया- इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड हुआ। जिसे उन्होंने महज ढाई सेकेंड में पूरा कर दिया। इसके बाद उनका हॉट सीट पर जाने के लिए सिलेक्शन हो गया।
  • अमिताभ के साथ 3 एपिसोड में नजर आएंगे: सचिन के मुताबिक, वह KBC के 3 एपिसोड में नजर आएंगे। पहले दिन 8 दिसंबर को अमिताभ बच्चन उनका परिचय कराएंगे। इसके बाद वह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड खेलेंगे। इसके बाद 9 दिसंबर को वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे। इस पूरे एपिसोड में वह गेम खेलेंगे। 10 दिसंबर को फिर एपिसोड के शुरू में नजर आएंगे। जहां अमिताभ बच्चन खुद उन्हें पकड़कर बैठाएंगे।
  • सचिन बोले- बिजनेस स्टार्टअप में लगाएंगे जीती रकम: सचिन ने KBC में कितनी राशि जीती, इसके बारे में तो उन्होंने जानकारी नहीं दी, लेकिन 2 दिन तक हॉटसीट पर बैठने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने शो से अच्छी-खासी रकम जीती होगी। हालांकि, एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले वह इसे सार्वजनिक नहीं कर सकते। सचिन ने इतना जरूर कहा कि जो रकम जीती, उसे अपने स्टार्टअप बिजनेस में लगाएंगे। शो में जीती रकम के साथ उन्हें KBC के 6 प्रमुख स्पांसर्स की तरफ से भी स्पेशल गिफ्ट दिए गए हैं।

नारनौल से SDO समेत 3 लोग पहले भी KBC में जा चुके सचिन से पहले भी नारनौल से 3 लोग KBC में जा चुके हैं। सबसे पहले एपिसोड में वर्ष 2001 में नारनौल के बिजली निगम के एसडीओ प्रदीप सोनी अपनी पत्नी सहित पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 2023 में गांव गहली से जाखड़ परिवार पहुंचा था, जिसमें विकास जाखड़, उनकी पत्नी गरिमा जाखड़ तथा नेहा शामिल थी। उन्होंने 3.20 लाख रुपए जीते थे। नारनौल की बेटी व राजस्थान की बहू नीरु यादव भी कौन बनेगा करोड़पति में भाग ले चुकी हैं।

नारनौल के प्रदीप सोनी एसडीओ अपनी पत्नी के साथ वर्ष 2001 में पहुंचे थे कौन बनेगा करोड़पति में

नारनौल के प्रदीप सोनी एसडीओ अपनी पत्नी के साथ वर्ष 2001 में पहुंचे थे कौन बनेगा करोड़पति में

नारनौल का जाखड़ परिवार भी पहुंच चुका है केबीसी में । फाइल फोटो।

नारनौल का जाखड़ परिवार भी पहुंच चुका है केबीसी में । फाइल फोटो।

नारनौल की बेटी नीरू यादव भी नजर आ चुकी हैं केबीसी में। फाइल फोटो।

नारनौल की बेटी नीरू यादव भी नजर आ चुकी हैं केबीसी में। फाइल फोटो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *