Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में 6 नक्सली ढेर
राज्य

Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में 6 नक्सली ढेर

Spread the love


झारखंड के बोकारो में CRPF ने राज्य पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है। कोबरा कमांडो ने एनकाउंटर में 6 नक्सली ढेर कर दिए हैं। यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सघन जांच अभियान भी शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की टीम की अगुवाई कोयला क्षेत्र के डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी मनोज स्वर्गियारी समेत अन्य अधिकारी कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया है। इस अभियान में छह नक्सली मारे गए। इनके पास से दो इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) और एक पिस्तौल जब्त की गई। ग्रामीणों के मुताबिक तड़के से पूरे इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *