NEET स्‍टूडेंट्स के लिए 10 हजार सीटें बढ़ेंगी:  IIT, IISC में 10 हजार फेलोशिप; सरकारी स्कूलों में इंटरनेट के लिए भारतनेट प्रोजेक्ट
शिक्षा

NEET स्‍टूडेंट्स के लिए 10 हजार सीटें बढ़ेंगी: IIT, IISC में 10 हजार फेलोशिप; सरकारी स्कूलों में इंटरनेट के लिए भारतनेट प्रोजेक्ट

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Education Budget 2025 Update; Student Loan | Skill Development Schemes

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में एजुकेशन के लिए 9 बड़ी घोषणाएं की गईं। इसमें सबसे बड़ी घोषणा PM रिसर्च फेलोशिप की है। इसमें हर साल 10 हजार स्टूडेंट्स को IIT और IISC में रिसर्च करने के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट दिया जाएगा।

2024 में एजुकेशन के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का बजट दिया गया था।

साल 2024 के बजट भाषण में वित्‍तमंत्री ने हायर एजुकेशन इंस्‍टीट्यूट्स में दाखिले के लिए 10 लाख तक के गारंटी फ्री लोन का ऐलान किया था। इसके अलावा मॉडल स्किल लोन स्‍कीम की लिमिट भी 1.5 लाख से बढ़ाकर 7.5 लाख करने की घोषणा की थी।

स्कीम 1- हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख का लोन

घोषणा :

  • सरकार की गारंटी पर 10 लाख रुपए तक का बैंक लोन।
  • लोन पर सालाना ब्‍याज का 3% सरकार चुकाएगी।
  • हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को लोन मिलेगा।

स्टेटस :

  • 6 नवंबर 2024 को PM विद्यालक्ष्‍मी स्‍कीम के नाम से योजना मंजूर।
  • फरवरी 2025 से ये योजना शुरू होनी है, हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को लोन मिलेगा।

स्कीम 2- मॉडल स्किल लोन

घोषणा :

  • हर साल 25 हजार युवाओं को स्किलिंग लोन मिलेगा।

स्टेटस :

  • जुलाई 2024 में योजना को अपग्रेड किया गया।
  • अब 7.5 लाख रुपए तक का लोन लिया जा सकेगा।
  • बिना गारंटर छोटे फाइनेंस बैंकों से लोन मिलेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *