NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर सुधार विंडो खोलने से पहले क्रैश हुई naboard.edu.in वेबसाइट, यहां है Direct Link
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर सुधार विंडो खोलने से पहले क्रैश हुई naboard.edu.in वेबसाइट, यहां है Direct Link

Spread the love


NEET PG 2025 Exam City Correction Window: NEET PG 2025 Exam city selection window को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 13 जून को खोलेगा लेकिन उससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने की रिपोर्ट आई है।  NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट फिलहाल ओपन नहीं हो रही है जिसे खोलने पर “This site can’t be reached” लिखा आ रहा है। नीट पीजी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार 13 जून से 17 जून की रात, 11:55 बजे तक natboard.edu.in पर अपने पसंदीदा परीक्षा शहर का चयन दर्ज कर सकते हैं।

नीट पीजी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपने पसंदीदा शहर का चुनाव करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। इस चयन प्रक्रिया के दौरान केवल उपलब्ध परीक्षण स्लॉट वाले शहर दिखाए जाएंगे, जिसके बाद चयनित शहर के भीतर अंतिम परीक्षा स्थल NBEMS द्वारा निर्दिष्ट किया जाएगा और एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

नीट पीजी 2025 के लिए कैसे करें पसंदीदा शहर का चयन ?

नीट पीजी परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार, नीचे बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो कर अपने पसंदीदा परीक्षा शहर का चुनाव कर सकते हैं।

स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर अपने अकाउंट में लॉगिन करें।

स्टेप 2. लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में ‘Choose Test City’ सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 3. सेक्शन में मौजूद ‘Click Here to Choose Test City’ के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4. सामने दिखाई दे रहे निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद इस विंडों को बंद करें।

स्टेप 5. टेस्ट सिटी प्रेफरेंस के अंतर्गत, अपना पसंदीदा राज्य चुनें, फिर टेस्ट सिटी का चुनाव करें।

स्टेप 6. विकल्प चुनने के बाद ओके पर क्लिक करके अपने चयन की पुष्टि करें।

स्टेप 7. अब अपने चयन किए गए विकल्पों की समीक्षा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 8. सबमिट करने के लिए स्क्रीन पर एक एक कंफर्मेशन मैसेज पॉप अप होगा, जिसमें अपने परीक्षा शहर के चयन को अंतिम रूप देने के लिए ओके पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *