NEET UG 2026- राजस्थान के 611 केंद्रों पर परीक्षा आज:  देश के सबसे बड़े मेडिकल एग्जाम के लिए एंट्री शुरू, डेढ़ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश – Kota News
शिक्षा

NEET UG 2026- राजस्थान के 611 केंद्रों पर परीक्षा आज: देश के सबसे बड़े मेडिकल एग्जाम के लिए एंट्री शुरू, डेढ़ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश – Kota News

Spread the love


देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए राजस्थान के 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम ‘NEET-UG 2026’ आज (रविवार) देशभर में होगा। राजस्थान के 27 जिलों में बनाए गए 611 केंद्रों पर करीब 2.09 लाख अभ्यर्थी डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा,

.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

जयपुर, कोटा और सीकर प्रमुख केंद्र

प्रदेश में सबसे ज्यादा 106 परीक्षा केंद्र राजधानी जयपुर में हैं। कोटा और सीकर जैसे कोचिंग हब में भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देंगे। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *