Varanasi News Today: रोहनिया के कादीपुर की पूनम को साइबर ठगों ने 98 हजार रुपये की चपत लगा दी। पूनम ने बताया कि आशा कार्यकर्ता बिंदू देवी ने एक नंबर दिया था। कहा था कि उस नंबर पर बैंक का डिटेल शेयर कर देना। ताकि प्रसव के बाद सरकार की तरफ से मिलने वाला अनुदान मिल सके।
Trending Videos
पूनम ने शनिवार को बैंक का डिटेल शेयर किया तो उसके मोबाइल फोन में ओटीपी आया। उसके बाद फोन आया और उससे ओटीपी पूछा गया। पूनम के ओटीपी बताने पर उसके खाते से दो बार में 98 हजार रुपये कट गया। पूनम के पति राजगीर सोनू को रोहनिया थाने की पुलिस ने साइबर सेल भेजकर शिकायत दर्ज कराने को कहा।
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
सेवापुरी के कपसेठी थाने की पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश सकलपुर गांव निवासी विशाल यादव उर्फ सनी यादव है। कपसेठी थानाध्यक्ष ने बताया कि विशाल पशु तस्कर है।
वह गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था। गत नौ अप्रैल को संरक्षित मवेशियों की तस्करी के आरोप में विशाल के भाई पंकज यादव और शशिकांत सिंह उर्फ विक्की को जेल भेजा गया था। तभी से पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए विशाल छिपता फिर रहा था।
Spread the love नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए यूपी तेजी से काम कर रहा है। प्रदेश की बिजली व्यवस्था को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से […]
Spread the love Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर […]