News: हादसों में चार की मौत, पांच घायल, धर्म बदलकर शादी का बनाया दबाव, FIR; पढ़ें वाराणसी की खबरें
होम

News: हादसों में चार की मौत, पांच घायल, धर्म बदलकर शादी का बनाया दबाव, FIR; पढ़ें वाराणसी की खबरें

Spread the love


Varanasi News Today: वाराणसी में विभिन्न हादसों में चार लोगों मौत हो गई। इसके साथ ही पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, शादी का झांसा देकर रुपये हड़पने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में एक युवती ने केस दर्ज कराया। आइए जानते हैं अन्य खबरें…


Varanasi News Today Four killed five injured in accident pressure created marriage after changing religion FIR

वाराणसी की प्रमुख खबरें।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


Varanasi News in Hindi: शादी का झांसा देकर रुपये हड़पने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में मंगलवार को सारनाथ थाने में आरोपी के खिलाफ युवती ने केस दर्ज कराया। आशापुर में एक अपार्टमेंट में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि जुलाई में मेट्रोमोनियल साइट पर सम्राट सिंह से बातचीत हुई। 13 जुलाई को वह फ्लैट पर आया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आशापुर चौराहा पर केनरा बैंक से पांच लाख रुपये लिए। 

loader

Trending Videos

कुछ दिन बाद पता चला कि उसका नाम सम्राट नहीं बल्कि मोहम्मद शरफ रिजवी है। वह प्राइमरी स्कूल के सामने चीनी ग्राम फर्रुखाबाद का रहने वाला है। वह धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाने लगा। अपने पैसे की मांग की तो जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को  लेकर दो टीमें दबिश दे रही हैं। 

अमानती घर के संचालक पर 1.65 लाख का जुर्माना

कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के अमानती घर में पिछले दिनों मिली अनियमितता पर संचालक पर मंगलवार को 1.65 लाख का जुर्माना लगाया गया है। पिछले दिनों उच्चाधिकारियों के औचक निरीक्षण में रेलवे नियमावली का उल्लंघन मिला था। कर्मचारी के पास आईडी कार्ड नहीं मिला और कई मानक भी पूरे नहीं थे। जिसकी रिपोर्ट लखनऊ मंडल मुख्यालय को भेजी गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *