Varanasi News in Hindi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से बीते साल अमेरिका में भारत में सिखों को लेकर दिए गए बयान पर अदालत में लंबित निगरानी याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में बहस शुरू कर दी गई है। याचिकाकर्ता नागेश्वर मिश्रा और राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता ने बहस शुरू की। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 30 जून नियत कर दी।
Trending Videos
याचिकाकर्ता तिलमापुर निवासी नागेश्वर मिश्रा के अनुसार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते साल सितंबर में अमेरिका में भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत में सिखों के लिए माहौल अच्छा नहीं है। इस बयान को नागेश्वर मिश्र ने देश में गृह युद्ध भड़काने की साजिश करार देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत में वाद दाखिल किया था।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए कोर्ट) की अदालत ने वाद को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था। लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ नागेश्वर मिश्रा ने सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल की। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से आपत्ति दाखिल कर मुकदमे को निरस्त करने की अदालत से अपील की गई। उसके खिलाफ निगरानी कर्ता ने अपनी प्रति आपत्ति दाखिल की है।
Spread the love रहरा क्षेत्र के गांव बरतौरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सतपाल के अनुसार, उनकी पत्नी न केवल उनके साथ मारपीट करती है, बल्कि उन्हें सोलह टुकड़ों में काट कर जान से मारने की धमकी भी […]
Spread the love राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। पहली बार स्नातक की परीक्षाएं लिखित में होंगी। इसमें 2.5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। Source link
Spread the love {“_id”:”69d45543fcde23299c075ec5″,”slug”:”kanpur-police-black-hawk-squad-ready-no-mercy-for-agitators-and-rioters-will-function-like-the-pac-2026-04-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: पुलिस का ‘ब्लैक हॉक’ दस्ता तैयार, बवालियों-दंगाइयों की खैर नहीं; PAC की तरह करेगा काम, ये रहेगी छूट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 06:22 AM IST Kanpur News: कमिश्नरी पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के […]