NIRF Ranking 2025: सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एएमयू दो पायदान लुढ़का, मिली 10वीं रैंक
होम

NIRF Ranking 2025: सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एएमयू दो पायदान लुढ़का, मिली 10वीं रैंक

Spread the love


राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी, शोध, इंजीनियरिंग, डेंटल, मेडिकल, प्रबंधन, आर्किटेक्चर की रैंकिंग में गिरावट आई है। यूनिवर्सिटी रैंकिंग में एएमयू को 10वीं रैंक मिली है, जबकि मैनेजमेंट और लॉ की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

loader

Trending Videos

वर्ष 2024 में यूनिवर्सिटी आठवें स्थान पर थी। वर्ष 2025 में 10वें स्थान पर है। वर्ष 2022 में यूनिवर्सिटी की 11वीं रैंक थी। सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी, शोध, इंजीनियरिंग, डेंटल, आर्किटेक्चर की रैंकिंग में गिरावट से इंतजामिया उन कारणों की छानबीन में जुटा है जो रैंकिंग की गिरावट को जिम्मेदार हैं। कहां खामियां रह गई है, इस पर चिंतन में जुट गया है।


विश्वविद्यालय की रैंकिंग सूची जारी हुई है। हम इसका अध्ययन करने में जुटे हैं। – उमर पीरजादा, जनसंपर्क अधिकारी, एएमयू



ये है रैंकिंग













































विभाग 2025 में रैंक 2024 में रैंक
मैनेजमेंट 69 70
इंजीनियरिंग 34 33
आर्किटेक्चर 26 14
डेंटल 28 18
लॉ 9 12
मेडिकल 29 27
शोध 28 25



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *