NSDL जुलाई में ला सकती है IPO:  इश्यू से कंपनी ₹3,420 करोड़ जुटाएगी, OFS के जरिए 5.01 करोड़ शेयर्स बेचे जाएंगे
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

NSDL जुलाई में ला सकती है IPO: इश्यू से कंपनी ₹3,420 करोड़ जुटाएगी, OFS के जरिए 5.01 करोड़ शेयर्स बेचे जाएंगे

Spread the love


नई दिल्ली17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO जुलाई में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPO के जरिए 400 मिलियन डॉलर यानी 3,420 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे।

इस इश्यू में कंपनी 50.1 मिलियन यानी 5.01 करोड़ शेयर्स जारी करेगी। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS होगा। इश्यू के जरिए IDBI बैंक लिमिटेड, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत कई प्रमुख निवेशक NSDL में अपने शेयर्स बेचेंगे। हालांकि, IPO के जरिए NSDL को कोई आय प्राप्त नहीं होगी।

SEBI ने पिछले साल सितंबर में इश्यू को अप्रूवल दिया था

एसेट अंडर कस्टडी के मामले में NSDL देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है। NSDL की लिस्टिंग का मैनेजमेंट ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, HSBC होल्डिंग्स Plc और IDBI कैपिटल कर रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

NSDL ने IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रोस्पेक्टस यानी DRHP जुलाई 2023 में फाइल किया था। SEBI ने पिछले साल सितंबर में कंपनी के इश्यू को अप्रूवल दे दिया था। DRHP के मुताबिक, कंपनी के 6 मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपने 5.72 करोड़ शेयर्स बेचेंगे।

NSDL की 1996 में स्थापना हुई थी। एसेट अंडर कस्टडी के मामले में NSDL देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है।

NSDL की 1996 में स्थापना हुई थी। एसेट अंडर कस्टडी के मामले में NSDL देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है।

OFS में 2.22 करोड़ शेयर्स बेचेगा IDBI बैंक

इस OFS के जरिए IDBI बैंक 2.22 करोड़, NSE 1.80 करोड़, यूनियन बैंक 56.25 लाख, स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (SUUTI) 34.15 लाख शेयर्स बेचेगी। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक अपने-अपने हिस्से से 40-40 लाख शेयर्स बेचेंगे।

देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी कंपनी है NSDL

देश में 2 डिपॉजिटरी कंपनी NSDL और CDSL है। CDSL यानी सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड पहले से ही स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है। NSDL देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी कंपनी है, जो लंबे समय से IPO लाने की तैयारी कर रही है। NSDL की 1996 में स्थापना हुई थी।

DRHP क्या होता है?

DRHP वो डॉक्यूमेंट होते हैं जिसमें IPO की योजना बनाने वाली कंपनी के बारे में आवश्यक जानकारी रहती है। इसे सेबी के पास दाखिल किया जाता है। इसमें कंपनी के फाइनेंस, इसके प्रमोटर, कंपनी में इन्वेस्ट करने के जोखिम, फंड जुटाने के कारण, फंड का उपयोग कैसे किया जाएगा, अन्य बातों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *