कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने आज, 19 अक्टूबर को JEE Main 2026 के दोनों सेशन का शेड्यूल जारी किया। नोटिफिकेशन के अनुसार, JEE Mains परीक्षा 2 चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण जनवरी 2026 में और दूसरा चरण अप्रैल 2026 में होगा।
पहला सेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। वहीं, दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच होगा।

अक्टूबर से शुरू होंगे एप्लिकेशन पहले सेशन के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस अक्टूबर 2025 में शुरू होगी। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। वहीं, दूसरे सेशन के लिए एप्लिकेशन विंडो जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से खुलेगी।
इसके अलावा, JEE Mains 2026 पहले चरण की परीक्षा 21 से 30 जनवरी, 2026 के बीच और दूसरे चरण की परीक्षा 01 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी।
एग्जाम सेंटर्स बढ़ाए जाएंगे
NTA नोटिफिकेशन के मुताबिक हर साल की तरह इस साल भी अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए शहरों में एग्जाम सेंटर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को उनकी सुविधानुसार घर के पास ही परीक्षा केंद्र मिलें। इसके अलावा, NTA की ओर से दिव्यांग उम्मीदवारों को भी बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी।








