जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। लोगों के कपड़ों को उतारकर उनकी पहचान की गई है। इसका मतलब वो पूरी तैयारी से आए थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसी क्या कर रहीं थीं, सैलानियों के सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं। इसको भी देखना होगा।
Trending Videos
मौलाना तौकीर रजा ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि घटना में पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है, वह खुद भी मानते हैं उसका ही हाथ है। उन्होंने कहा कि ऐसा है तो भारत सरकार तत्काल सारे ताल्लुक पाकिस्तान से खत्म करें। पाकिस्तान में बैठे राजदूत को वापस बुलाया जाए और यहां पाक की एंबेसी पर ताला लटकाया जाए।
आतंकवाद का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं : मौलाना सोहैब
खानकाह रजवीया नूरिया तहसीनिया के प्रबंधक व इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सोहैब रजा खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही इस तरह के हमलों को कायरता और इस्लाम व इंसानियत के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि बेकसूर अवाम को इस तरह निशाना बनाना और इसको जिहाद का नाम देना सरासर गलत है। वह हर उस जुल्म की निंदा करते हैं, वह चाहे मुल्क के अंदर अकलियतों पर मॉब लिंचिंग हो या किसी पड़ोसी मुल्क के आतंकवादियों की ओर से इस्लाम का नाम लेकर बेकसूर पर्यटकों को निशाना बनाना हो। यह दोनों तरह के कृत्य इंसानियत और मजहब के खिलाफ है।
कहा कि हम सभी को इन समस्याओं से मिलकर निबटने की जरूरत है। इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन की जानिब से हुकूमत से जान गंवाने वाले लोगों को 50 लाख और घायलों को 25 लाख का मुआवजा देने की मांग करते है। जिन लोगो ने इस कृत्य को अंजाम दिया उनको बेनकाब कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
Spread the love {“_id”:”6875c2a6c306bf790b05a450″,”slug”:”current-in-the-water-filled-on-the-road-way-student-died-heart-will-tremble-cctv-video-2025-07-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: सड़क पर भरे पानी में करंट…12वीं के छात्र की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} बारिश में सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरते समय छात्र को करंट लगा। वो तड़पता रहा, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे बढ़ने की […]
Spread the love अनियमित जीवनशैली, असंतुलित खानपान, कार्य में व्यस्तता से नियमित जांच के प्रति बेपरवाही रेलकर्मियाें की सेहत पर भारी पड़ रही है। कैंसर और हृदय संबंधी गंभीर रोगों की चपेट में आ रहे हैं। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से बादलों की सक्रियता बढ़ी है। बंगाल की खाड़ी में बने एक नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 22 से 25 अगस्त के बीच कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत हैं। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग की […]