Pahalgam Attack Live Updates: सिंधु जल संधि पर बड़ी बैठक आज, पहलगाम हमले पर विपक्ष का सरकार को फुल सपोर्ट
राजनीती देश

Pahalgam Attack Live Updates: सिंधु जल संधि पर बड़ी बैठक आज, पहलगाम हमले पर विपक्ष का सरकार को फुल सपोर्ट

Spread the love



Pahalgam Attack Live Updates: सिंधु जल संधि पर बड़ी बैठक आज, पहलगाम हमले पर विपक्ष का सरकार को फुल सपोर्ट


नई दिल्ली:

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम टेरर अटैक को लेकर पूरा देश गम और गुस्से में हैं. घूमने के लिए साथ कश्मीर निकले पत्नी और बच्चे घर लौटे हैं, लेकिन इस बार पापा साथ नहीं हैं. किसी ने बेटा खोया है. किसी ने पति. कोई पापा के प्यार से महरूम हो गया. खोया भर नहीं है. आंखों के सामने सीना गोली से छलनी होते देखा है. ये परिवार जिंदगी भर पीछा न छोड़ने वाली यादों के साथ लौट रहे हैं. अब बारी आतंकियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिला देने की है. पीएम मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी से देश को भरोसा दिलाया कि कोटि कोटि लोगों को दर्द देने वालों को सजा मिलेगी और जरूर मिलेगी. पाकिस्तान का पानी और वीजा रोकने का इंतजाम तो बुधवार को ही कर लिया गया था, लेकिन अब अगला प्रहार क्या होगा, इसका पूरे देश को इंतजार है. उधर, बौखलाया पाकिस्तान सिंधु समझौते को स्थगित करने के जवाब में शिमला समझौते को रद्द करने की गीदड़भभकी दे रहा है. पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए वाघा बॉर्ड और अपने हवाई क्षेत्र बंद किया है. पाकिस्तानी मीडिया इसे तुर्की-ब-तुर्की जवाब बोल रहा है, लेकिन  पहगाम पर हिसाब बराबर करने की  पिक्चर अभी बाकी है, जानिए क्या-क्या ऐक्शन ले रहा है भारत… 

आज की 4 बड़ी खबरें पढ़ें

स्टोरी-1: पाकिस्तान ने दी शिमला समझौता रद्द करने की गीदड़भभकी

स्टोरी-2: पाकिस्तानियों को 3 दिन के अंदर भारत छोड़ना होगा, पढ़िए

स्टोरी-3ः मिट्टी में मिलाएंगे.. पीएम मोदी ने जानिए किया है क्या इशारा 

स्टोरी-4: अंकल बचा लो… पीठ पर बच्चे को लेकर दौड़ने वाले की आपबीती 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *