Pankaj Dheer Death Reason; Cancer | Mahabharat Karna Passes Away | पंकज धीर के अंतिम संस्कार में इमोशनल हुए सलमान खान: बेटे निकितिन ने मुखाग्नि दी, सुबह अंतिम सांस ली थी; कैंसर से जूझ रहे थे
मनोरंजन

Pankaj Dheer Death Reason; Cancer | Mahabharat Karna Passes Away | पंकज धीर के अंतिम संस्कार में इमोशनल हुए सलमान खान: बेटे निकितिन ने मुखाग्नि दी, सुबह अंतिम सांस ली थी; कैंसर से जूझ रहे थे

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पंकज धीर का जन्म 9 नवम्बर 1956 को पंजाब में हुआ था। - Dainik Bhaskar

पंकज धीर का जन्म 9 नवम्बर 1956 को पंजाब में हुआ था।

एक्टर पंकज धीर (68) को उनके बेटे निकितिन ने बुधवार शाम पवन हंस क्रीमैटोरियम में मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के वक्त सलमान खान इमोशनल नजर आए।

पंकज धीर का बुधवार सुबह निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो महाभारत में दानवीर कर्ण का किरदार निभाया था।

पंकज धीर के अंतिम संस्कार की 9 तस्वीरें

पंकज धीर की अर्थी को उनके बेटे और अभिनेता कुशल टंडन ने कंधा दिया।

पंकज धीर की अर्थी को उनके बेटे और अभिनेता कुशल टंडन ने कंधा दिया।

पंकज धीर के बेटे निकितिन भावुक नजर आए। वह पिता की याद में मां अनीता के गले लगकर रोते दिखाई दिए।

पंकज धीर के बेटे निकितिन भावुक नजर आए। वह पिता की याद में मां अनीता के गले लगकर रोते दिखाई दिए।

इस दौरान सलमान खान भी इमोशनल नजर आए।

इस दौरान सलमान खान भी इमोशनल नजर आए।

सुरेंद्र पाल और मुकेश ऋषि भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सुरेंद्र पाल और मुकेश ऋषि भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

फिल्म डायरेक्टर अब्बास-मस्तान और उनके भाई हुसैन भी मौजूद रहे।

फिल्म डायरेक्टर अब्बास-मस्तान और उनके भाई हुसैन भी मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हुए।

अंतिम संस्कार में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हुए।

अरबाज खान भी अंतिम संस्कार में पहुंचे।

अरबाज खान भी अंतिम संस्कार में पहुंचे।

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कर ने पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कर ने पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सिंगर मीका सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी

पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सिंगर मीका सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी

कर्ण और चंद्रकांता के शिवदत्त से मिला फेम

पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्होंने महाभारत में कर्ण के अलावा चंद्रकांता में शिवदत्त का किरदार निभाया था। इन दोनों किरदारों से ही उन्हें फेम मिला था।

इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन पर युग और द ग्रेट मराठा जैसे सीरियल भी किए। एंड टीवी के बढ़ो बहू जैसे शो में भी वह दिखे। इसके अलावा आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

पंकज धीर के पिता सी.एल. धीर एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। सीएल धीर ने 60 और 70 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। वहीं, पंकज के बेटे निकितिन धीर भी एक्टर हैं। उन्होंने सलमान के साथ दबंग 2, रेडी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। निकितिन की शादी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से हुई है।

पंकज धीर के बेटे निकितिन की शादी कृतिका सेंगर से 3 सितंबर 2014 को हुई थी।

पंकज धीर के बेटे निकितिन की शादी कृतिका सेंगर से 3 सितंबर 2014 को हुई थी।

मूंछों के लिए छोड़ा था ‘अर्जुन’ का रोल

पंकज धीर को महाभारत में कर्ण का रोल निभाने से की पहचान मिली थी। हालांकि, शुरुआत में शो में उन्हें अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था। उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था। पंकज इसके लिए तैयार थे, लेकिन कुछ सीन में महिला के गेटअप और मूंछें मुंडवाने की शर्त पर उन्होंने मना कर दिया। उनके मना करने के बाद अर्जुन का रोल फिरोज खान को दिया गया।

हालांकि, फिर कुछ महीनों बाद मेकर्स ने उनसे कर्ण का रोल निभाने के लिए संपर्क किया।

पंकज ने पहला सवाल किया , “मुझे मूंछें तो नहीं मुंडवानी पड़ेगी?” बी.आर. चोपड़ा ने कहा, “नहीं।” इसके बाद पंकज ने रोल के लिए सहमति दे दी थी।

महाभारत की शूटिंग करते हुए आंख में लगा तीर

लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था कि टीवी शो महाभारत की शूटिंग करते हुए उनकी आंख में तीर लग गया था। इसके बाद उनकी आंखों की सर्जरी हुई थी। उन्होंने कहा था कि युद्ध के सीन रियल दिखाने के लिए बी.आर. चोपड़ा ने असली भारी-भरकम हथियारों का इस्तेमाल किया था, जिससे कई एक्टर्स को सेट पर काफी चोटें आई थीं।

45 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा थे पंकज धीर

पंकज धीर ने साल 1970 में फिल्म परवाना से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने लगे। साल 1988 में बी.आर.चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से उन्हें देशभर में पहचान मिली और उन्हें फिल्मों में कैरेक्टर रोल दिए जाने लगे।

निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पंकज धीर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग उनके नाम को गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

………

यह खबर भी पढ़ें

कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का निधन: फिल्म की शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने जताया दुख

कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का रविवार को 62 साल की उम्र में निधन हो गया। कर्नाटक के उदुपी में राजू तालिकोटे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *