Parineeti Chopra-Raghav Chadda name their son Neer | परिणीति चोपड़ा- राघव चड्डा ने बेटे का नाम रखा नीर: कहा- दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला ; 19 अक्टूबर को बेटे का जन्म हुआ था
मनोरंजन

Parineeti Chopra-Raghav Chadda name their son Neer | परिणीति चोपड़ा- राघव चड्डा ने बेटे का नाम रखा नीर: कहा- दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला ; 19 अक्टूबर को बेटे का जन्म हुआ था

Spread the love


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। अब करीब एक महीने बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उनके बेटे का नाम नीर रखा गया है।

परिणीती चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पति राघव चड्ढा और बेटे के पैरों के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला। हमने उसका नाम रखा ‘नीर’, पवित्र, दिव्य, असीम।”

19 अक्टूबर को परिणीति ने दिया बेटे को जन्म

परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को दिल्ली में बेटे को जन्म दिया था। कपल ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा, “वह आखिरकार आ गया है। हमारा बेटा। वाकई पहले की जिंदगी हमें याद नहीं रहती। बाहें भरी हुई हैं और उससे भी ज्यादा हमारे दिल। पहले हम दोनों एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *