देवों के धरा पर उतरने के पर्व देव दीपावली पर काशी बुधवार की शाम सोने जैसी दमक उठी। अंसख्य दीपों की रोशनी से सदानीरा का अर्धचंद्राकार तट जगमगा उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर देव दीपावली का शुभारंभ किया।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मेयर अशोक कुमार तिवारी ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा को नमन किया। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथि मां गंगा की आरती के साथ ही घाटों पर सजी देव दीपावली के विहंगम नजारे के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने क्रूज से ही काशी की जनता और पर्यटकों का अभिवादन किया।
Trending Videos
2 of 25
Dev Deepawali in varanasi
– फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान ज्योति की अनुकृति से दी श्रद्धांजलि
धर्म के साथ राष्ट्रीयता का संदेश देते हुए दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान ज्योति की अनुकृति स्थापित की गई। यहां पर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देव दीपावली महोत्सव को ऑपरेशन सिंदूर के नाम समर्पित किया गया, जिसमें देश की वीर माताओं के आंचल को नमन किया गया।
3 of 25
Dev Deepawali in varanasi
– फोटो : अमर उजाला
25 लाख दीपों से जगमग हुए सभी घाट
इस बार 15 लाख दीपों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जन सहभागिता से यह संख्या बढ़कर 15 से 25 लाख दीपों तक पहुंच गई। इन दीपों में एक लाख गाय के गोबर से निर्मित पर्यावरण अनुकूल दीप भी शामिल थे। घाटों, तालाबों, कुंडों और देवालयों पर दीपों की शृंखला ने काशी को सुनहरी माला की तरह सजा दिया।
चेतसिंह घाट पर काशी-कथा थ्रीडी शो बना आकर्षण का केंद्र
परंपरा के साथ आधुनिकता का संगम चेतसिंह घाट पर दिखा। यहां 25 मिनट का थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग शो ‘काशी-कथा’ हुआ। इसमें भगवान शिव-पार्वती विवाह, भगवान विष्णु की चक्र पुष्करिणी, भगवान बुद्ध के उपदेश, कबीर-दास और तुलसीदास की भक्ति परंपरा तथा महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित बीएचयू तक की यात्रा का दृश्य जीवंत किया गया।
5 of 25
Dev Deepawali in varanasi
– फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेत पर ग्रीन क्रैकर्स शो ने बांधा समां
गंगा पार की रेत पर कोरियोग्राफ और सिंक्रोनाइज ग्रीन क्रैकर्स शो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। आसमान में गूंजती संगीतबद्ध आतिशबाजी और गंगा की लहरों पर प्रतिबिंबित रंगों ने दृश्य को और भी दिव्य बना दिया।
Spread the love {“_id”:”68e16330c6c5b9df33058ad3″,”slug”:”danish-murder-case-wife-reveals-truth-about-incident-in-varanasi-2025-10-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दानिश हत्याकांड: पहले खुदकुशी का ख्याल आया, फिर बच्चों के लिए बदल दिया इरादा; पति को तड़पा- तड़पाकर मार डाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 05 Oct 2025 01:45 AM IST Varanasi News: वाराणसी जिले में उर्दू शिक्षक दानिश की हत्यारोपी पत्नी ने अपना […]
Spread the love {“_id”:”67aafbf5e8a3a5c1ea0bbc4f”,”slug”:”child-even-after-eight-years-of-marriage-couldn-t-tolerate-such-taunts-committed-suicide-2025-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: शादी के आठ साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, ससुराल में ऐसे ताने…बर्दाश्त न कर सकी; फंदे पर लटककर दे दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} death demo – फोटो : iStock विस्तार एटा के थाना अलीगंज में हिमांशु यादव निवासी चौहट्टा थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद ने बहनोई राहुल यादव सहित […]