पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरासा निवासी 15 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में कुंडे से लटका मिला। बहन का शव देख भाई की चीख निकल गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। किशोरी के पिता बाहर मजदूरी करने गए थे। परिजनों ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है।
Trending Videos
गांव पतरासा कुंवरपुर निवासी रामकिशोर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उनकी भतीजी धर्मवती पुत्री राजेंद्र का शव कमरे में कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई सूरज ने शव लटका देखा तो चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर परिजन और पास-पड़ोसी आ गए। लोगों को किशोरी को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
किशोरी की मौत से कुछ समय पहले ही वह घर आए मेहमानों को कुछ दूर तक विदा करके लौटी थी। मृतका के पिता राजेंद्र कुमार देहरादून में मजदूरी का काम करते हैं। उसकी मां का पांच वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। दो भाई पुनीत और सूरज हैं। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love UP DGP: यूपी में नया डीजीपी कौन होगा ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक गलियारों में यह एक बड़ा प्रश्न बन गया है। वर्तमान डीजीपी का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। Source link
Spread the love रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। यहां व्यापारियों ने उनसे उनके आवास पर मुलाकात की। पाकिस्तान पर सेना द्वारा किए आपरेशन सिंदूर की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहा कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनने से देश में राजधानी की शान बढ़ेगी। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं लखनऊ […]
Spread the love Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर […]