PM की अपील से दिल्ली में नहीं लग रहा जाम:  बरेली में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- मोदी की हर अपील पर देश की जनता ने साथ दिया है – Bareilly News
टिपण्णी

PM की अपील से दिल्ली में नहीं लग रहा जाम: बरेली में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- मोदी की हर अपील पर देश की जनता ने साथ दिया है – Bareilly News

Spread the love




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब-जब देश की जनता से कोई अपील की है, देश की जनता ने उसमें बढ़-चढ़कर साथ दिया है। यही वजह है कि लोग अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे है। अब दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या नहीं रह गई है। वहां जाम नहीं लग रहा है। ये कहना है बरेली पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का…बीएल वर्मा आज से बरेली में शुरू हुए भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने आए थे। बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा बरेली के पीलीभीत रोड स्थित स्पर्श रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान का आज से शानदार आगाज हो गया है। इस खास कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। केंद्रीय मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब-जब देश के हित में और देश की जनता से किसी भी विषय पर कोई अपील की है, तब-तब देशवासियों ने उस पर अपनी मुहर लगाई है और बढ़-चढ़कर उनका सहयोग किया है। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखी। कार्यकर्ता निर्माण के लिए प्रशिक्षण बेहद जरूरी प्रशिक्षण महाअभियान के मुख्य उद्देश्य को बताते हुए केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाली पार्टी है। समय-समय पर कार्यकर्ताओं के कौशल को निखारने, संगठन का शिल्पी बनाने और उनके कार्यक्षेत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए इस तरह के वर्ग आयोजित किए जाते हैं। बरेली महानगर का यह दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कुल 19 सत्रों में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यप्रणाली से रूबरू कराया जाएगा। विपक्षी दलों के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जो भी आरोप लगाए या इसे दिखावा कहे, लेकिन हकीकत यह है कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। दुनिया के तमाम बड़े देश आज भारत के बढ़ते कदमों और हमारी नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं। आजादी के बाद इतने कम समय में भारत ने जो विकास की रफ्तार पकड़ी है, वह पूरी दुनिया के सामने है। भारत आज दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की ओर मजबूती से अग्रसर है। ऊर्जा संरक्षण और सादगी की अनूठी मिसाल बरेली में चल रहे इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सादगी और पर्यावरण संरक्षण की अपील का एक बड़ा असर देखने को मिला। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे तमाम बड़े नेता अपनी गाड़ियों को छोड़कर रिक्शों से सफर तय करते नजर आए। इस पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर ऊर्जा का संकट है, पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी दुनिया में बढ़ रही हैं। कई देशों में तो कीमतें 40 से 50 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं और हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में डीजल 500 रुपये लीटर तक बिक रहा है। ऐसे संकट के समय में हमारे देश ने दूरदर्शिता दिखाते हुए कीमतों पर काफी हद तक नियंत्रण रखा है। साधनों की बचत के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भले ही हमें कभी-कभी अपनी गाड़ियों से चलना आवश्यक लगता है, लेकिन जब कभी संभव हो, हमें ऊर्जा और ईंधन की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन या फिर हल्के साधनों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि बरेली में आज 17-18 गाड़ियों के काफिले के बजाय लोग एक साथ मिलकर बसों से आ रहे हैं, कोई रिक्शे से आ रहा है। यह इस बात का सीधा प्रमाण है कि हमारे भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता देशहित में खुद से शुरुआत करने में यकीन रखते हैं। दिल्ली जैसे महानगरों में भी आज बड़े-बड़े अधिकारी मेट्रो और पुल कार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे न केवल ईंधन की बचत हो रही है बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिल रही है। प्रशिक्षण महाअभियान में उमड़ा भाजपा का कुनबा स्पर्श रिजॉर्ट में आयोजित इस भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ मंच पर वन मंत्री डॉ अरुण कुमार और सदन में भाजपा के कई वरिष्ठ चेहरे मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विष्णु शर्मा, गुलशन आनंद और डॉ. हुदा सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने केंद्रीय मंत्री के विचारों को सुना और संगठन को जमीनी स्तर पर और ज्यादा मजबूत करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *